National : यह तो सिर्फ ट्रेलर था, जरूरत पर पूरी फिल्म दिखाएंगे : राजनाथ

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली, । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुजरात के भुज एअरबेस पहुंच चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भुज में यह उनका पहला दौरा है। भुज एअरबेस पर पर रक्षा मंत्री सैनिकों की हौसला अफजाई की है। इसके अलावा राजनाथ सिंह स्मृतिवन भी जाएंगे।भुज एअरबेस के लिए उड़ान भरने से पहले रक्षा मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपने दौरे की जानकारी साझा की थी। वहीं भुज पहुंचने के बाद रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी भी दी है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का साक्षी बना है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भुज में जवानों को संबोधित किया है। उन्होंने कहा, “आप सभी के बीच में आकर मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है। यह भुज 1965 और 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का साक्षी रहा है। आज एक बार फिर यह भुज पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का साक्षी बना है।”

ऑपरेशन सिंदूर नाम किसने दिया?

राजनाथ सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर का नाम हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने दिया था। इस ऑपरेशन के दौरान जो कुछ भी भारतीय वायुसने ने किया, उसपर सभी को गर्व है। भारतीय वायुसेना के लिए 23 मिनट काफी थे, पाकिस्तान की सरजमीं पर पल रहे आतंकी अजगर को कुचलने के लिए और वो आपने करके दिखाया है।”

पाक ने भी ब्रह्मोस की शक्ति को स्वीकारा: राजनाथ सिंह

ब्रह्मोस मिसाइल पर बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि “अब भारत में बने अस्त्र और शस्त्र भी हमारी सैन्य शक्तियों का हिस्सा बन चुके हैं। ब्रह्मोस की ताकत को पाकिस्तान ने खुद स्वीकार कर लिया। ब्रह्मोस ने पाकिस्तान को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखा दिया।” रक्षा मंत्री ने कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर था, अगर जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान को पूरी पिक्चर भी दिखाएंगे।

Read more : गठबंधन केवल चुनावी वक्त पर नहीं बनाए जा सकते : पी चिदंबरम

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।