कैमूर । बिहार के कैमूर जिले में रविवार सुबह नेशनल हाईवे (National Highway) पर हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में मातम पसार दिया। तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और चीख-पुकार मच गई।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हादसा कुदरा थाना क्षेत्र के National Highway 19 (NH-19) पर नशेज के पास हुआ। जमशेदपुर से वाराणसी (Jameshdpur and Varanashi) जा रही एक यात्री बस अपने मार्ग पर थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे बस की लेन में घुस गया। आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और तीन यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र निवासी दीपक पटेल की नौ वर्षीय पुत्री दीक्षिता कुमारी और भूलनपुर निवासी अरुण कुमार की पत्नी आभा रानी की पहचान हुई है। तीसरे मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
राहत-बचाव और घायलों का इलाज
घटना की सूचना मिलते ही कुदरा पुलिस और National Highways Authority of India (NHAI) की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में पश्चिम बंगाल, पटना और रांची के यात्री शामिल बताए जा रहे हैं। बस में कुल 65 से 70 लोग सवार थे।
अन्य पढ़े: अभिषेक की समझदारी भरी पारी पर सुनील गावस्कर ने जताई खुशी
जांच में जुटी पुलिस
कुदरा थाना के एएसआई बी.एन. उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण ट्रक चालक द्वारा गलत दिशा में वाहन चलाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारण NH-19 पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कराया। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Read More :