తెలుగు | Epaper

Travel Tips: लैंसडाउन से करीब 15 किमी दूर स्थित गुमखाल, गर्मी में घूमने के लिए बेस्ट है, आप भी पहुंच जाएं

digital
digital
Travel Tips: लैंसडाउन से करीब 15 किमी दूर स्थित गुमखाल, गर्मी में घूमने के लिए बेस्ट है, आप भी पहुंच जाएं

लैंसडाउन उत्तराखंड का शानदार हिल स्टेशन

दिल्ली से करीब 275 किमी दूर स्थित लैंसडाउन उत्तराखंड (Uttrakhand) का एक बेहद मनमोहक, खूबसूरत और शानदार हिल स्टेशन है। यह समुद्र तल से करीब 1 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। दिल्ली (Delhi) के आसपास होने के कारण दिल्ली एनसीआर के लोग लैंसडाउन घूमने तो जाते हैं। लेकिन यहां से कुछ ही किमी की दूरी पर स्थित गुमखाल जैसे हसीन और मनमोहक जगह को एक्सप्लोर करना भूल जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको गुमखाल की खूबसूरती, खासियत और आसपास में स्थित कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप जून के महीने में यहां पर ठंडी-ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने पहुंच सकते हैं।

गुमखाल

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित गुमखाल एक सुंदर और शांत गांव है। यह गांव भिलंगना नदी के किनारे बसा हुआ है। यह जगह लैंसडाउन से करीब 15 किमी दूर, हरिद्वार से करीब 104 किमी दूर, ऋषिकेश से 124 किमी दूर और दिल्ली एनसीआप से करीब 271 किमी दूर है।

गुमखाल की खासियत

पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित गुमखाल एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां पर देवदार के बड़े-बड़े पेड़, घास के मैदान, घने जंगल, प्राकृतिक सुंदरता और झील-झरने यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर गुमखाल स्थित है। जोकि पौड़ी गढ़वाल जिले का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। वहीं गर्मियों में भी यहां पर अक्सर ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहती हैं।

पर्यटकों के लिए है खास लैंसडाउन से दूर यह जगह

यहां का शांत और शुद्ध माहौल पर्यटकों को सुकून और शांति का माहौल देता है। खासकर ऋषिकेश या मसूरी की भीड़-भाड़ से बचने वाले पर्यटक यहां पर घूमने के लिए पहुंचते हैं। गुमखाल अपनी खूबसूरती के अलावा एडवेंचर एक्टिविटी के लिए जाना जाता है। यहां की हसीन वादियों में ट्रेकिंग, हाइकिंग और कैंपिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आपको गुमखाल में कई ऐसे पॉइंट मिल जाएंगे, जहां पर आप शानदार और यादगार फोटोग्राफी कर सकते हैं।

आसपास घूमने की जगहें

गुमखाल के आसपास कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। आप यहां पर गुमखाल सनसेट, भैरव गढ़ी मंदिर और सनराइज पॉइंट को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर सोलिया गांव, स्नो व्यू पॉइंट, कोटी गांव और खरेटी गांव को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870