UP Crime: 5 बीवियों का 1 पति, छठवीं के लिए तैयार

Read Time:  1 min
शादियां
शादियां
FONT SIZE
GET APP

उत्तर प्रदेश की एक महिला ने अपने पति पर बड़ा आरोप लगाया है. उसका कहना है कि उसका पति अब तक पांच शादियां कर चुका है और छठी के लिए तैयार है।

मुजफ्फरनगर: आपने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी, शादी के लड्डू जो खाए वो पछताए, जो न खाए वो भी पछताए. पर कुछ लोगों को तो शायद ये लड्डू इतने पसंद आ जाते हैं कि वो एक से ज्यादा बार इसे खाने को तैयार हो जाते हैं. ऐसा ही एक यूपी के शख्स के साथ भी है।

सिपाही का शादी से मोह!

उसे शादी के लड्डू इतने पसंद आए कि उसने 1-2 बार नहीं, कुल 5 बार इसे चखा है और छठी बार चखने को तैयार है. जी हां, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी का आरोप है कि उसका पति अब तक 5 शादियां कर चुका है. इतना ही नहीं अब वो छठी शादी भी करने जा रहा है. जब उसने पति को ऐसा करने से रोका तो कॉन्स्टेबलने बेरहमी से पीटा, जिससे उसका गर्भपात हो गया. पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा का ‘लव गुरु’ पुलिसवाला

बता दें, महिला बरेली के एक स्कूल में टीचर है. वहीं उसका पति हेड कॉन्स्टेबल है और उसकी तैनाती हरियाणा के गुरुग्राम में है. पीड़ित पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने कॉन्स्टेबल, उसकी मां और उसके बड़े भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उसने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति अब तक पांच शादियां कर चुका है।

बीवियों की बगावत!

उसने चार से अभी तलाक नहीं लिया है. जब उसने ऐसा करने का विरोध किया तो पति ने बेरहमी से पीटा, जिससे उसका तीन माह का गर्भपात हो गया।

Read more:Uttar Pradesh में तीन बच्चों की मां ने 12वीं के छात्र से की शादी

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।