Bihar : चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा का शक्ति प्रदर्शन, महारैली आज

Read Time:  1 min
उपेंद्र कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा
FONT SIZE
GET APP

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा(आरएलएम) आज रविवार को मुजफ्फरपुर में शक्ति प्रदर्शन कर रही है। स्थानीय मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में रैली का आयोजन किया गया है

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी पार्टियां जोर आजमाइश में जुट गई हैं। एनडीए के घटक दल पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) आज रविवार को मुजफ्फरपुर में शक्ति प्रदर्शन कर रही है। स्थानीय मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में रैली का आयोजन किया गया है जिसका नाम है संवैधानिक अधिकारी परिसीमन सुधार महारैली। रैली में भीड़ जुटाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दिया है। इसके माध्यम से पार्टी अपनी ताकत दिखाने वाली है ताकि विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर अपनी दावेदारी कर सके। आज शाहाबाद में एलजेपी-आरवी की भी रैली है जिसमें पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान चुनावी शंखनाद करेंगे।

दोपहर बाद एक बजे से शुरू होगी रैली

जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद एक बजे से रैली शुरू होगी। इसके लिए मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में पुरजोर तैयारी की गयी है। कई दिनों से प्रचार रथ चलाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को जुटाया जा सके। 13 जिलों से पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता रैली में जुटेंगे। उपेंद्र कुशवाहा के समर्थक यह मानते हैं कि बिहार में नीतीश कुमार के बाद उपेंद्र कुशवाहा का ही स्थान है। हालांकि, उपेंद्र कुशवाहा ने कभी खुद से ऐसा दावा नहीं किया। लेकिन महत्वाकांक्षा की लड़ाई में कई बार कुशवाहा नीतीश कुमार से अगल हो चुके हैं। 2020 में उनकी पार्टी ने महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला आंतरिक तौर पर मोटा-मोटी फाइननल हो गया है। इसमें कुशवाहा की पार्टी को 4 से पांच सीट देने की चर्चा है। आज की रैली में कुशवाहा की ओर से सीटों की मांग पर कोई अहम बयान आने की संभवना जताई जा रही है।

25 मई को रोहतास के बिक्रमगंज में उपेंद्र कुशवाहा ने दिया था बड़ा बयान

बीते 25 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक कार्यक्रम में मौजूद उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग में जिनके अंदर गलतफहमी आ गई थी कि उपेंद्र कुशवाहा को डूबा देंगे और खुद उग जाएंगे, यह संभव नहीं है। डूबेगा तो उपेंद्र कुशवाहा भी, उगेगा तो उपेंद्र कुशवाहा भी। जब हमलोग एक ही नाव पर सवार हैं तो नाव डूबेगी तो अकेले उपेंद्र कुशवाहा कैसे डूबेगा। आप भी डूबिएगा हम भी डूबेंगे। हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप डूब जाइएगा और हम नहीं डूबेंगे।

उससे पहले उपेन्द्र कुशवाहा ने रोहतास जिले में सासाराम लोकसभा क्षेत्र के विक्रमगंज में पार्टी के एक कार्यक्रम में एनडीए को चेताते हुए कहा था कि लोकसभा 2024 चुनाव जैसी वोट बंटवारा वाली स्थिति रही तो बिहार विधानसभा चुनाव में भी वोट बंटवारे का नुकसान एनडीए को झेलना पड़ेगा। उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा था कि बीजेपी के ही कुछ नेताओं ने भीतरघात कर शाहाबाद के क्षेत्र का माहौल खराब कर दिया।

Read more : मनीष कश्यप ने भाजपा से दिया इस्तीफा, चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।