తెలుగు | Epaper

Uttar Pradesh : दलित किशोरी से घर में घुसकर बलात्कार करने का आरोपी हिरासत में

digital@vaartha.com
[email protected]

दलित समुदाय ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर इलाके में घर में घुसकर एक दलित किशोरी से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दलित समुदाय के व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत में उसने बताया है कि लगभग एक माह से गांव का ही एक युवक उसकी बेटी से फोन पर बातचीत करता था और वह बेटी के साथ अवैध संबध बनाने की कोशिश कर रहा था।

चुपके से घर में घुसा आरोपी

शिकायत में कहा गया है कि इस बात की जानकारी होने पर युवक समझाया गया लेकिन वह नहीं माना। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मंगलवार को दोपहर में जब उसकी बेटी घर पर अकेली थी तभी आरोपी युवक चुपके से घर में घुसा और उसकी बेटी से बलात्कार किया।

मां ने युवक को पकड़ने का किया प्रयास

शिकायत के अनुसार, उसी समय लड़की की मां वहां पहुंची जिसने युवक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने उसे जाति सूचक अपशब्द कहे, जान से मारने की धमकी दी और भागने की कोशिश की।

मेडिकल परीक्षण कराया गया

शिकायत में कहा गया है कि तब तक लड़की का पिता भी मौके पर पहुंच गया और उसने पुलिस को बुलाया जिसने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : उप्र में हत्या का आरोपी 26 साल बाद Arrest

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

National- भारत पहुंचा 6 एलपीजी जहाज, आपूर्ति सुरक्षित, जनता को घबराने की जरूरत नहीं

National- भारत पहुंचा 6 एलपीजी जहाज, आपूर्ति सुरक्षित, जनता को घबराने की जरूरत नहीं

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870