తెలుగు | Epaper

Kerala : 85 लाख देकर क्या टल जाएगी निमिषा की फांसी? 

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Kerala : 85 लाख देकर क्या टल जाएगी निमिषा की फांसी? 

यमन में भारतीय नर्स (Indian Nurse) निमिषा (Nimisha) प्रिया को फांसी की सजा सुनाई गई है. उनके परिवार ने अब्दो महदी के परिवार को 1 मिलियन डॉलर (लगभग 85 लाख रुपए) देने की पेशकश की है ताकि उन्हें फांसी से बचाया जा सकेय यह पेशकश यमन के शरिया कानून के तहत ‘ब्लड मनी’ के रूप में है

यमन में भारत की नर्स निमिषा प्रिया को फांसी

भारत की नर्स निमिषा Nimisha प्रिया को फांसी से बचाने के लिए आखिरी दांव खेला गया है. इसके तहत निमिषा के परिवार ने अब्दो महदी परिवार को 1 मिलियन डॉलर (करीब 85 लाख रुपए) देने की पेशकश की है. निमिषा Nimisha को अब्दो की हत्या मामले में ही फांसी पर चढ़ाने की सजा सुनाई गई है।

यमन के शरिया कानून के मुताबिक अगर अब्दो का परिवार ब्लड मनी लेकर मान जाता है तो निमिषा को फांसी पर नहीं चढ़ाया जाएगा. निमिषा की मां को उम्मीद है कि अब्दो महदी का परिवार ब्लड मनी लेकर मान जाएगा. इसके लिए दो वार्ताकाल लगातार एक्टिव हैं।

16 जुलाई को फांसी की तारीख मुकर्रर

यमन की शरिया अदालत ने महदी मर्डर मामले में निमिषा को 16 जुलाई को फांसी देने का फैसला सुनाया है. कोर्ट के मुताबिक निमिषा अपने पार्टनर महदी को मारने में सीधे रूप से शामिल थी, इसलिए उसे फांसी की सजा सुनाई गई है।

यानी 16 जुलाई से पहले अगर ब्लड मनी पर बात नहीं बनती है तो निमिषा को फांसी मुकर्रर कर दी जाएगी. निमिषा को बचाने के लिए उनकी मां केरल से वहीं पर डेरा डाले हुई है. निमिषा को बचाने के लिए एक ग्रुप भी यमन में तैयार किया गया है।

2017 से जेल में यमन की जेल में बंद है निमिषा

2008 में केरल से नर्स की नौकरी करने यमन गई निमिषा को 2017 में गिरफ्तार किया गया था. इसी साल महदी की हत्या हुई थी और उसका शव बरामद किया गया था. पुलिस के मुताबिक निमिषा ने ड्रग्स देकर महदी की हत्या कर दी और फिर उसके शव को पानी के टंकी में डाल दिया।

निमिषा के वकील के मुताबिक महदी उसका बिजनेस पार्टनर था और एक दिन उसने अचानक से उसके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया. पासपोर्ट छीन लिया और उसे बंदूक दिखाकर धमकी दी. पासपोर्ट वापस लेने के लिए निमिषा ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाया, लेकिन वह ओवरडोज हो गया।

निमिषा की मां ने एक इंटरव्यू में बताया है कि केस लड़ने में उसका पूरा घर बिक गया है. अब निमिषा को बचाने के लिए क्राउड फंडिंग किया जा रहा है. ब्लड मनी के लिए जैसे ही महदी का परिवार मान जाता है. वैसे ही उसे पैसे दे दिए जाएंगे. हालांकि, अब सबकुछ महदी के परिवार के हाथ में है।

Read Also: Kerala : दक्षिणी राज्य में मानसून का कहर तेज़

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

National- तेल सप्लाई पर भारत की पहल, जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से की बातचीत

National- तेल सप्लाई पर भारत की पहल, जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से की बातचीत

National- LPG गैस संकट से हाहाकार, देशभर में सिलेंडर के लिए लाइनें

National- LPG गैस संकट से हाहाकार, देशभर में सिलेंडर के लिए लाइनें

Air India- महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया ने बढ़ाए टिकट शुल्क

Air India- महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया ने बढ़ाए टिकट शुल्क

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट के अहम निर्णय

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट के अहम निर्णय

IndiGo CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

IndiGo CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870