తెలుగు | Epaper

Rajasthan : पीएम मोदी कल सड़कों के जाल को करेंगे राष्ट्र को समर्पित

digital@vaartha.com
[email protected]

सड़को के जाल 103 अमृत भारत स्टेशनों के साथ प्रदेश के 25 विकास कार्यों का भी करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण। देश-प्रदेश की कुल 26 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

बीकानेर. पहलगाम में 22 अप्रेल को आतंकी हमले के ठीक एक महीने बाद गुरुवार (22 मई) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी । बॉर्डर एरिया से जुड़े करीब एक । हजार किलोमीटर विद्युतीकृत । रेलवे ट्रैक और सात सड़क परियोजनाओं को राष्ट्र ।

को समर्पित कर बड़ा संदेश देंगे। देश-प्रदेश की कुल 26 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

पीएम मोदी

सड़कों के जाल

बीकानेर से बाड़मेर तक रेल को रफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी सीमावर्ती जिलों के रेलवे नेटवर्क में सूरतगढ़-फलोदी (336 किलोमीटर), फुलेरा-डेगाना (109 किलोमीटर), फलोदी-जैसलमेर (157 किलोमीटर), समदड़ी-बाड़मेर (129 किलोमीटर) और उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किलोमीटर) विद्युतीकृत रेलवे ट्रैक को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। चूरू-सादुलपुर रेल लाइन दोहरीकरण (58 किलोमीटर) की आधारशिला भी रखेंगे।

बीकानेर-मुम्बई ट्रेन को करेंगे रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान। से गुरुवार को बीकानेर के नाल सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हैलीकॉप्टर से सुबह 11 बजे देशनोक पहुंचकर करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद सुबह 11.30 बजे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। स्टेशन पर बीकानेर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

प्रधानमंत्री यहां से पलाना में सभा स्थल जाकर 26,000 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

सड़क से सेना का बॉर्डर जाना सुगम

प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश में 3 वाहन अंडरपास के निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की आधारशिला रखेंगे। वे राजस्थान में 7 सड़क परियोजनाओं को भी समर्पित करेंगे। 4850 करोड़ रुपए लागत वाली इन सड़कों से माल और लोगों की आवाजाही सुगम हुई है। राजमार्ग भारत-पाक सीमा तक फैले हुए हैं। जो सुरक्षा बलों के लिए आवाजाही सुगम बनाते हैं। भारत की रक्षा अवसंरचना को मजबूत करते हैं।

बिजली परियोजनाओं की आधारशिला

प्रधानमंत्री बीकानेर और नावा, डीडवाना, कुचामन में सौर-विद्युत परियोजनाओं और पार्ट बी पावरग्रिड सिरोही ट्रांसमिशन और पार्ट ई पावरग्रिड मेवाड़ ट्रांसमिशन के विद्युत निकासी प्रणालियों की आधारशिला रखेंगे। वे बीकानेर में सौर परियोजना, पावरग्रिड नीमच और बीकानेर से निकासी के लिए पारेषण प्रणाली, फतेहगढ़-II पावर स्टेशन में परिवर्तन क्षमता विस्तार सहित बिजली परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870