Stock Market: सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 82,200 पर कारोबार कर रहा

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

निफ्टी भी करीब 100 अंक फिसला, बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट

शेयर बाजार में आज यानी 16 मई को गिरावट है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 82,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है। ये 25,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स 300 के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में बढ़त देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं एनर्जी और फाइनेंस शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 96 अंक (0.25%) नीचे 37,659 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी 5 अंक चढ़कर 2,621 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 164 अंक (0.70%) नीचे 23,288 पर है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 17.50 अंक (0.52%)) की गिरावट है, ये 3,363 पर बंद हुआ।
  • 15 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 271 अंक (0.65%) चढ़कर 42,322 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 34 अंक गिरकर 19,11 पर आ गया।
  • वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड को वित्त वर्ष 2024-25 में ₹195 करोड़ का मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष (FY24) के मुकाबले यह 98 गुना ज्यादा है। FY24 में कंपनी को ₹ 2 करोड़ का मुनाफा हुआ था। FY2025 में कंपनी ने कुल ₹3,541 करोड़ की कमाई की, जो पिछले वित्त वर्ष के ₹3,334 करोड़ के मुकाबले 6.2% ज्यादा है।
  • वहीं, वित्त वर्ष 2025 के चौथी तिमाही (जनवरी मार्च) में कंपनी को कुल ₹79 करोड़ का मुनाफा हुआ है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 2 करोड़ रुपए था।चौथी तिमाही (Q4FY25) में ऑपरेशंस से कुल ₹ 935 करोड़ की कमाई की। सालाना आधार पर यह 21.4% बढ़ा है। वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में कंपनी ने ₹ 770 करोड़ की कमाई की थी।

कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल शनी 15 मई को सेंसेक्स 1200 अंक (1.48%) चढ़कर 82,531 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 395 अंक (1.6%) की तेजी रही, ये 25,062 के स्तर पर बंद हुआ था। 17 अक्टूबर के बाद निफ्टी ने आज पहली बार 25,000 के स्तर को पार किया।

Read more: Share Market: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।