Silver Rate : चांदी ₹1.17 लाख प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर

Read Time:  1 min
Silver Rate
Silver Rate
FONT SIZE
GET APP

2025 में अब तक ₹30,805 की तेज़ बढ़त

Silver Rate : इस साल की शुरुआत से अब तक चांदी (Silve) की कीमतों में ₹30,805 की वृद्धि देखी गई है। यह अब ₹1,17,000 प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। निवेशकों की बढ़ती मांग और बाज़ार में अस्थिरता इसका प्रमुख कारण मानी जा रही है।

सोना भी चढ़ा: 10 ग्राम की कीमत ₹1,00,827

एक दिन में ₹339 की बढ़त- सोने (Gold) की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला। 10 ग्राम सोना ₹339 बढ़कर ₹1,00,827 हो गया है। यह अब तक का एक और महत्वपूर्ण मुकाम है, जो दर्शाता है कि लोग सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं

26 अगस्त को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज चांदी की कीमत 392 रुपए बढ़कर 1,16,525 रुपए प्रति किलो हो गई है। कल इसका भाव 1,16,133 रुपए पर था।

वहीं 24 कैरेट सोने का दाम 339 रुपए बढ़कर 1,00,827 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कल सोना ₹1,00,488 पर था। वहीं 8 अगस्त को गोल्ड ने ₹1,01,406 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सोना इस साल अब तक ₹24,665 महंगा हुआ

Silver Rate : इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 24,665 रुपए बढ़कर 1,00,827 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 30,805 रुपए बढ़कर 1,16,525 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

इस साल ₹1 लाख 4 हजार तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

चांदी किस धातु से बनती है?

चाँदी आमतौर पर सीसा अयस्कों, ताँबे के अयस्कों और कोबाल्ट आर्सेनाइड अयस्कों में पाई जाती है और प्रकृति में अक्सर सोने से भी जुड़ी होती है। अधिकांश चाँदी उन अयस्कों से उप-उत्पाद के रूप में प्राप्त होती है जिनका खनन और प्रसंस्करण इन अन्य धातुओं को प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

2025 में चांदी का भाव ऊपर या नीचे जाएगा?

2025 में चाँदी के लिए संभावनाएँ तेज़ी की ओर इशारा करती हैं, और ज़्यादातर पूर्वानुमान कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना दर्शाते हैं। बढ़ती औद्योगिक माँग, विशेष रूप से हरित प्रौद्योगिकियों में, और संभावित आपूर्ति बाधाओं का संयोजन चाँदी की कीमतों में वृद्धि के लिए अनुकूल वातावरण बनाता है।

अन्य पढ़ें:

https://hindi.vaartha.com/big-fall-in-the-prices-of-gold-and-silver/business/56435/

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।