बिना वैध दस्तावेज के रह रहे थे बांग्लादेशी
दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर बिना वैध दस्तावेजों के राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में रह रहीं छह बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया के अनुसार, मंडावली पुलिस थाने को मिली सूचना के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई।
संदेह के घेरे में आयी थी महिला, जांच में निकली बांग्लादेशी
एक टीम ने सबसे पहले अवैध प्रवासी होने के संदेह में एक महिला को पकड़ा। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘पूछताछ करने पर उसने पहाड़गंज इलाके में छिपे पांच अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के ठिकाने का खुलासा किया। सूचना के आधार पर टीम ने बाकी महिलाओं को हिरासत में लिया।’’
बांग्लादेशी महिलाओं की पहचान
छह महिलाओं की पहचान मीम अख्तर (23), मीना बेगम (35), शेख मुन्नी (36), पायल शेख (25), सोनिया अख्तर (36) और तानिया खान (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इनमें से किसी भी महिला के पास देश में रहने के लिए आवश्यक कोई वैध वीजा, पासपोर्ट या परमिट नहीं था।
वापस देश भेजने की प्रक्रिया शुरू
विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को महिलाओं को उनके देश वापस भेजने के लिए प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। महिलाओं को फिलहाल हिरासत में रखा गया है। यह कार्रवाई शहर में रह रहे अवैध प्रवासियों का पता लगाने और उन्हें वापस भेजने के लिए जारी अभियान के हिस्से के रूप में की गई है।
पहलगाम की घटना के बाद से देशभर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर अभियान चलाकर गैर हिंदुस्तानी लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। यहां पर अवैध रूप से बांग्लादेशी और पाकिस्तानी रह रहे थे।
- National : ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी मामले में प्रोफेसर गिरफ्तार
- National : पीएम मोदी ने पूर्व पीएम देवेगौड़ा को 92वें जन्मदिन पर दी बधाई
- Up : एएमयू कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून नहीं हटेंगी : इलाहाबाद हाईकोर्ट
- Rajasthan : 13 शहरों का तापमान 43 डिग्री पार, अगले 3 दिन हीटवेव
- National : पाक को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर घेरने को तैयार भारत