केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
CSK vs KKR live score : आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।
धोनी टीम में नहीं
इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।
सीएसके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बताया कि टीम पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल करने वाली उसी टीम के साथ मैदान में उतरी है।
केकेआर में एक बदलाव
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में एक बदलाव किया गया है। चोट के कारण पिछले दो मैच नहीं खेलने वाले वरुण चक्रवर्ती की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की जगह ली है।
Read also : WB Elections- बंगाल में 11 IPS अधिकारियों का तबादला, कोलकाता पुलिस में नई जिम्मेदारी तय
केकेआर की प्लेइंग इलेवन
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगक्रिश रघुवंशी, रोवमैन (CSK vs KKR live score) पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रामदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
चेन्नई की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :