हैदराबाद । हैदराबाद में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एचएमडीए (HMDA) ग्राउंड्स स्थित महा अंबेडकर प्रतिमा पर राज्य के डिप्टी सीएम भट्टी विक्रमार्क और टीपीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ (Mahesh Kumar Goud) ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मंत्री पोन्नम समेत कई मंत्रियों ने भाग लिया
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किए गए विशेष ब्रोशर का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में मंत्री पोन्नम प्रभाकर, जूपल्ली कृष्णाराव, वाकिटी श्रीहरी, कई विधायक और अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।
अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
कुक्टपल्ली क्षेत्र के फतेहनगर डिवीजन में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बाबू जगजीवन राम वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में टीपीसीसी प्रोटोकॉल सचिव सूरज तिवारी, के. राजू मुदिराज, फतेहनगर डिवीजन कांग्रेस पार्टी के महासचिव के. क्रांति कुमार, मेडचल-मल्काजगिरी जिला युवा कांग्रेस के महासचिव चीटकौर कृष्ण, माधुरी, किरण, सतीश सहित स्थानीय संगठन के नेता एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :