हैदराबाद । मेडचल-मल्काजगिरी (Malkajgiri) जिले में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan)और टीपीसीसी के वरिष्ठ आधिकारिक प्रवक्ता एवं पूर्व डीसीसी अध्यक्ष सिंगिरेड्डी हरिवर्धन रेड्डी ने अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दलितवाड़ा में रक्तदान शिविर और सामूहिक भोजन कार्यक्रम
कार्यक्रम का आयोजन मेडचल-मल्काजगिरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष तोटकूरा वज्रेश यादव की अध्यक्षता में दलितवाड़ा में किया गया, जहां रक्तदान शिविर और सामूहिक भोजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी मीनाक्षी नटराजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस मौके पर मीनाक्षी नटराजन ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर एक महान नेता थे, जिन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से गरीब और कमजोर वर्गों को स्वतंत्रता और अधिकार दिलाए।
नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता जैसे मूल्यों से परिचित कराया
उन्होंने अपनी लेखनी से संविधान की रचना कर देश के नागरिकों को समानता, न्याय और स्वतंत्रता जैसे मूल्यों से परिचित कराया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मल्लीपेडी सुधीर रेड्डी, कूना श्रीशैलम गौड़, राज्य कांग्रेस नेता नक्का प्रभाकर गौड़, कुकटपल्ली विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बंडी रमेश सहित 297, 298 और 299 डिवीजन के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :