बेंगलुरु । आईपीएल के इस सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे जम्मू-कश्मीर के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार टीम के भरोसे पर खरे उतरे हैं। इस खिलाड़ी ने साबित किया है कि अगर किसी खिलाड़ी पर लगातार भरोसा किया जाए, तो वह असाधारण परिणाम दे सकता है।
संघर्ष भरा रहा शुरुआती करियर
रसिख सलाम के आईपीएल करियर (IPL Carrier) की शुरुआत 2019 में हुई थी, जब मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। उस सीजन उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला और अगले ही सत्र में उन्हें टीम ने रिलीज कर दिया।
केकेआर और दिल्ली में भी नहीं मिला मौका
इसके बाद साल 2022 में, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें शामिल किया, पर वहां भी उन्हें केवल दो मैच खेलने को मिले, जिसके बाद केकेआर ने भी उन्हें रिलीज कर दिया। आईपीएल 2024 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने लिया, जहां उन्होंने आठ मैचों में नौ विकेट लिए। बावजूद इसके, दिल्ली ने भी उन्हें रिलीज कर दिया।
आरसीबी ने दिखाया भरोसा
ऐसे में साल 2025 में आरसीबी ने इस गेंदबाज को अवसर दिया। टीम ने रसिख की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें इस सत्र में भी बनाए रखा और इस भरोसे को रसिख ने सही साबित किया है।इस सत्र में इस तेज गेंदबाज ने अब तक केवल दो मैचों में पांच विकेट लिए हैं, जो उनकी शानदार फॉर्म को दिखाता है।
लखनऊ के खिलाफ मैच विनिंग स्पेल
चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में, रसिख ने चार ओवर में केवल 24 रन देकर चार विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनका यह प्रदर्शन न केवल निर्णायक था, बल्कि यह भी साबित करता है कि वे बड़े मैचों में दबाव को झेलने की क्षमता रखते हैं।
गेंदबाजी में विविधता और समझ
रसिख की गेंदबाजी में विविधता और चतुराई उन्हें अन्य तेज गेंदबाजों से अलग बनाती है। लखनऊ के खिलाफ अपने 24 गेंदों के स्पेल में से लगभग 10 गेंदें उन्होंने धीमी गति की फेंकी, जो उनकी परिपक्वता और खेल की समझ को दिखाती है।
अन्य पढ़े: USA- होर्मुज संकट के बीच भारत को झटका, रूस से सस्ते तेल पर अमेरिका की सख्ती
आरसीबी के आक्रमण का अहम हिस्सा
आरसीबी ने उनकी इसी खास विशेषता को पहचाना और उसे निखारा है। अब यह युवा खिलाड़ी टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण का एक अहम हिस्सा बन गया है।
Read More :