मुंबई । Board of Control for Cricket in India ने Indian Premier League 2026 के तहत (Chennai Super Kings) और Gujarat Titans के बीच होने वाले दो अहम मुकाबलों के कार्यक्रम में बदलाव किया है। बीसीसीआई के अनुसार, 26 अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाला मैच अब उसी तारीख को चेन्नई के एमए चिदंबरम (MA Chidbram) स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। वहीं 21 मई 2026 को शाम में चेन्नई में होने वाला दूसरा मैच अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जो शाम 7:30 बजे से शुरू होगा
तारीख वही, स्थान बदले
दोनों मुकाबलों की तारीख और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है, केवल वेन्यू में बदलाव हुआ है। इस फैसले से फैंस को अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।
चुनाव बना बदलाव की वजह
बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि अहमदाबाद में नगर निगम चुनाव के चलते सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
दोनों टीमों का प्रदर्शन फीका
इस सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। Chennai Super Kings को लगातार तीन हार के बाद Delhi Capitals के खिलाफ पहली जीत मिली। टीम ने अब तक चार मैचों में सिर्फ 2 अंक हासिल किए हैं। वहीं Gujarat Titans भी संघर्ष कर रही है। अपने डेब्यू सीजन में खिताब जीतने वाली टीम इस बार चार मैचों में केवल दो ही मुकाबले जीत सकी है।
अन्य पढ़े: Amaravati quantum : 14 अप्रैल को देश की पहली क्वांटम टेस्ट सुविधा का उद्घाटन
आगे के मुकाबलों पर नजर
अब दोनों टीमों के लिए आगामी मुकाबले बेहद अहम हो गए हैं। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।
Read More :