Crime : चोरी के मामलों का आरोपी गिरफ्तार

Read Time:  1 min
गिरफ्तार
गिरफ्तार
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद। जगद्गिरिगुट्टा पुलिस (Jagadgirigutta Police) ने कई चोरी के मामलों में शामिल एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद समीर खान (24), निवासी कोवकुर, सिकंदराबाद को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब और गांजा की लत के चलते और ऐशो-आराम की जिंदगी के लिए चोरी की वारदातों (Incidents of theft) को अंजाम देता था।

चोरी करने की बात कबूल की

उसने जगद्गिरिगुट्टा समेत अन्य क्षेत्रों में भी चोरी करने की बात कबूल की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रात के समय पार्क किए गए वाहनों और बंद घरों को निशाना बनाता था। वह ताले तोड़कर या खुले घरों में घुसकर बाइक और मोबाइल फोन चुरा लेता था। आरोपी ने अल्विन कॉलोनी से एक केटीएम बाइक और मोबाइल फोन तथा शुभोदय कॉलोनी से एक टीवीएस जूपिटर स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार की है।

केटीएम 200 बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल फोन, एक ओप्पो मोबाइल फोन, एक टीवीएस जूपिटर स्कूटी और एक केटीएम 200 बाइक बरामद की है। दोनों बाइक आरोपी के घर से जब्त की गईं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले माधापुर, सनतनगर, कुकटपल्ली, एसआर नगर, बेगमपेट और अल्लापुर क्षेत्रों में कई चोरी के मामलों में शामिल रह चुका है और जेल की सजा भी काट चुका है। डिटेक्टिव इंस्पेक्टर नरेंद्र रेड्डी ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

तेलंगाना पुलिस की सैलरी कितनी होती है?

पद के अनुसार तेलंगाना पुलिस में वेतन अलग-अलग होता है। कांस्टेबल की शुरुआती सैलरी लगभग 30,000–40,000 रुपये प्रति माह के आसपास होती है, जबकि सब-इंस्पेक्टर (SI) की सैलरी करीब 45,000–60,000 रुपये तक होती है। उच्च पदों जैसे डीएसपी, आईपीएस अधिकारियों की सैलरी 70,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये प्रति माह या उससे अधिक हो सकती है। इसमें भत्ते और अन्य सुविधाएं भी शामिल होती हैं।

तेलंगाना पुलिस कौन है?

राज्य की कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली सरकारी एजेंसी है। यह अपराध रोकने, जांच करने, यातायात नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का कार्य करती है। पुलिस विभाग राज्य सरकार के अधीन कार्य करता है और विभिन्न रैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलकर बना होता है।

तेलंगाना में कितने थाने हैं?

कुल मिलाकर तेलंगाना में लगभग 800 से अधिक पुलिस थाने (Police Stations) हैं। यह संख्या समय-समय पर प्रशासनिक जरूरतों और नए जिलों के गठन के अनुसार बदल सकती है। इन थानों के माध्यम से पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और जनता को सुरक्षा सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।