Latest News : तेलंगाना में बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर

Read Time:  1 min
तेलंगाना
तेलंगाना
FONT SIZE
GET APP

20 की मौत, 20 घायल

  • स्थान: नारायणपेट ज़िले के दमरागिडा मंडल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना हुई।
  • समय: तड़के सुबह लगभग 4:30 बजे यह हादसा हुआ, जब अधिकांश यात्री नींद में थे।

रंगारेड्डी: जिले के मिर्जागुड़ा में टीजीएसआरटीसी बस (TGSRTC Bus) को एक टिप्पर ने टक्कर मार दी है। हादसे में 20 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह  5 बजे के आसपास हुआ है। कंकड़ से भरी लॉरी की टक्कर के बाद बस के ऊपर और अंदर भी कंकड़ भर गया। स्थानीय पुलिस ने कहा, “रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत खानपुर गेट के पास एक TGSRTC बस और ट्रक के बीच सड़क दुर्घटना हुई। कई यात्री घायल हुए हैं। यह घटना आज सुबह हुई। हम घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी।”

ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फंसे हुए यात्रियों को निकालने में मदद की. पुलिस भी तुरंत पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी. अचानक मोड़ पर ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

हादसे में शामिल बस तंडूर डिपो की थी और उसमें 40 से ज्यादा यात्री सवार थे. इस दुर्घटना के कारण चेवेल्ला से विकाराबाद के बीच यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. इस हादसे में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है . अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

ट्रक में भरा था गिट्टी-रेत

ट्रक गिट्टी और रेत से भरा हुआ था. बस से टक्कर के बाद ट्रक उसके ऊपर पलट गया. ट्रक के अंदर मौजूद गिट्टी और रेत बस में यात्रा कर रहे लोगों पर गिर पड़ा. इससे बस के यात्री गिट्टी और रेत में दब गए. किसी को एक सेकंड का भी मौका नहीं मिला कि वो अपनी जान बचा सके.

मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर (Ponnam Prabhakar) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल के खानपुर गेट पर हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने आरटीसी के एमडी नागी रेड्डी और रंगारेड्डी जिला कलेक्टर से फोन पर बात की और घायलों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब गलत दिशा से आ रहा एक टिप्पर बस से टकरा गया। मंत्री ने आरटीसी अधिकारियों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया 

सीएम रेड्डी ने जताया दुख

सीएमओ ने कहा, “सीएम रेवंत रेड्डी ने रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। सीएम ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और आवश्यक राहत उपाय करने के निर्देश दिए। सीएम ने आदेश दिया कि दुर्घटना का पूरा विवरण समय-समय पर सूचित किया जाए।

अन्य पढ़ें: Nitin Gadkari: बस यात्रा होगी सस्ती, नई टोल नीति पर काम

मुख्यमंत्री ने सीएस और डीजीपी को बस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को तुरंत हैदराबाद पहुंचाने और उन्हें बेहतर चिकित्सा प्रदान करने की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। सीएम ने उपलब्ध मंत्रियों को तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचने को कहा है।”

तेलंगाना में फ्री बस योजना कब शुरू हुई?

यह शोध परियोजना तेलंगाना राज्य सरकार द्वारा 9 दिसंबर, 2023 को महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में शुरू की गई “महालक्ष्मी मुफ्त बस योजना” की जांच करती है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।