Telangana : तेलुगु नववर्ष में लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि आए- सीएम

Read Time:  1 min
सीएम
सीएम
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद। तेलंगाना के सीएम ए. रेवंत रेड्डी (Chief Minister A. Revanth Reddy) ने राज्य के लोगों को उगादी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कल से श्री पराभव नामक तेलुगु नववर्ष की शुरुआत हो रही है और नए साल में राज्य के सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि आए। मुख्यमंत्री ने कामना की कि आने वाले वर्ष में समय सभी के अनुकूल रहे, भरपूर वर्षा हो और अच्छी फसल से किसानों के परिवारों में खुशहाली आए। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पिछले वर्ष उगादी के दिन राज्य में राशन कार्ड धारक प्रत्येक परिवार को मुफ्त बढ़िया चावल वितरण योजना की शुरुआत की गई थी।

सीएम रेवंत रेड्डी ने विश्वास जताया कि इस वर्ष तेलंगाना हर क्षेत्र में और अधिक विकास करेगा और पूरे देश के लिए एक आदर्श राज्य (An Ideal State) के रूप में उभरेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को दर्शाते हुए उगादी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

तेलुगु नव वर्ष कौन सा है?

समुदाय का नव वर्ष उगादी के रूप में मनाया जाता है। यह दिन नए साल की शुरुआत का प्रतीक होता है और खास तौर पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग घर सजाते हैं, पूजा करते हैं और नए संकल्प लेते हैं।

इस तेलुगु नव वर्ष को क्या कहते हैं?

आम तौर पर इसे उगादी कहा जाता है, जो “युग + आदि” से बना है, जिसका अर्थ है “नए युग की शुरुआत”। यह नाम तेलुगु और कन्नड़ भाषी क्षेत्रों में प्रचलित है और नए वर्ष के आरंभ को दर्शाता है।

तेलुगु न्यू ईयर क्या है?

परंपरागत रूप से उगादी को ही तेलुगु न्यू ईयर माना जाता है। यह हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के पहले दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर विशेष पकवान बनाए जाते हैं, पंचांग श्रवण किया जाता है और आने वाले वर्ष के लिए शुभकामनाएं दी जाती हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।