News Hindi : सभी को रूला गया तेलंगाना का भीषणा सड़क हादसा, तीन बहनों की मौत से उजड़ा परिवार

Read Time:  1 min
भीषणा सड़क हादसा
भीषणा सड़क हादसा
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । तेलंगाना के भीषण सड़क हादसा तेलंगाना को रूला गया, तीन सगी बहनों (Three Sisters) की मौत (Deaths) लोग मर्माहत है। इस हादसे में टीएसआरटीसी बस के चालक और कंडक्टर और ट्रक के ड्राइवर समेत 17 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही दर्जनों लोग घायल हो गए। एक साथ तीन बहनों की मौत ने भी लोगों को झकझोर क रख दिया है।

तांडूर से भोर में बस लेकर निकला था ड्राइवर दस्तिगिर

तांडूर डिपो से बस संख्या टीएस- 34 टीए – 6354 को लेकर ड्राइवर दस्तगिर (37 वर्ष), बस कंडक्टर राधा (35 वर्ष)सुबह 4:40 बजे करीब 70 यात्रियों को लेकर हैदराबाद आ रही थी। तांडूर से हैदराबाद जाते समय, बस को विपरीत दिशा से तेज़ गति से आ रहे एक ट्रक (टिपर) संख्या टीजी- 06-टी 3879 ने सीधी टक्कर मार दी। इस टक्कर में, दोनों चालकों (बस और टिपर) और लगभग 17 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की पुष्टि के अनुसार, टिपर तेज़ गति से चल रहा था। कई वाहनों को ओवरटेक कर रहा था, और अचानक दाईं ओर मुड़ गया, जिससे विपरीत दिशा से आ रही आरटीसी बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टिपर में कंकड़ लदा होने के कारण भारी नुकसान हुआ और कई लोग हताहत हुए। घटना सोमवार को करीब सुबह लगभग 6:15 बजे, रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला के पास इंदिरारेड्डी नगर में हुई।

सड़क हादसे में बस और ट्रक चालक समेत 17 लोगों की गई जान

इस हादसे में मरने वालों में दस्यम नागमणि, पत्नी दत्तात्रेय रेड्डी, ( 55 वर्ष), निवासी बन्नूर (विशाल), सेदम (मध्य), गुलबर्गा (उत्तर), कर्नाटक, तारा बाई, पत्नी शंकर नाइक, ( 45 वर्ष), निवासी श्रीरामनगर तांडा, विकाराबाद, तबुस्साम जहाँ, पत्नी अब्दुल मजीद, ( 38 वर्ष), निवासी तांडूर, गुरला अखिला, पुत्री श्रीनिवास रेड्डी, (22 वर्ष), छात्र, निवासी लक्ष्मीनगरपुर गांव, यालाल (एम), तांडूर, पानुगुला कल्पना, पत्नी राजिरेड्डी, उम्र 45 वर्ष, निवासी बोराबोंडा, हैदराबाद, नल्लागंदला हनमंथु, पुत्र लक्ष्मप्पा, (35 वर्ष), निवासी दौलताबाद, गोगुला गुनाम्मा, पत्नी नरसिम्हा रेड्डी, (60 वर्ष), निवासी बोराबोंडा, हैदराबाद, शेख कलाद हुसैन, पुत्र जहांगीर,(76 वर्ष), निवासी तांडूर, तलिया बेगम, निवासी तांडूर, 10 महीने की बच्ची है।

इसी क्रम में नंदिनी, पुत्री येलैया गौड़, (18 वर्ष) छात्रा, निवासी तांडूर, साई प्रिया, पुत्री येलैया गौड़, एमबीए द्वितीय वर्ष छात्रा, निवासी तांडूर, तानुशा, पुत्री येलैया गौड़, डिग्री अंतिम वर्ष की छात्रा, निवासी तांडूर, मुस्कान, पुत्री चांद पाशा, निवासी तांडूर, बस ड्राइवर दस्तगिरी (बैज नंबर 6006), पुत्र अहमद, (35 वर्ष), निवासी मंथट्टी, बशीराबाद मंडल, विकाराबाद , टिपर चालक कमले आकाश, निवासी नांदेड़, महाराष्ट्र, कुडुगुंटा बंदप्पा, पुत्र शिवप्पा, (42 वर्ष), निवासी हाजीपुरा गांव, यालाल मंडल, विकाराबाद शामिल है।

घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है उपचार

विकाराबाद अस्पताल में 10 घायल यात्रियों को उपचार के लिए भरती कराया गया है। घायलों में सुमाया (26 )निवासी , एफ कृष्ण बाग, हैदराबाद, अब्दुल्ला (33 ) एम किशन बाग, हैदराबाद, अस्मा (20) किशन बाग, हैदराबाद, प्रवीना बी (36 )एफ जलेसपल्ली, तांडूर, बी सपना (21)एफ कामारेड्डी, विकाराबाद, लक्ष्मण (30) अप्पाजीपल्ली, मुथूर मंडल, सोमय्या (51) ग्रीन सिटी, तांडूर, तसूरा (6) किशन बाग, हैदराबाद, अस्मा सैयद (31) किशन बाग, हैदराबाद , सफी (33)बहादुरपुरा, हैदराबाद शामिल है।

इसी तरह पीएमआर हॉस्पिटल में चकली श्री साई पत्नी भरत कुमार (27 वर्ष) तांडूर, विकाराबाद, कुम्मारि अनादुया पत्नी स्वर्गीय मल्लेशम (45 वर्ष) निवासी गोंगुपल्ली गांव, पुदुर मंडल, विकाराबाद , वेंकटेश, हेड कांस्टेबल, निवासी विकाराबाद, रेबारिबोनी नंदिनी पुत्री लक्ष्मीनारायण (21 वर्ष) छात्र निवासी दारूर, विकाराबाद , जगदीश पुत्र रामुलु (28 वर्ष) चालक निवासी वीरारेड्डीपल्ली गांव, तांडूर मंडल, विकाराबाद , बुज्जी भाई पत्नी आर रवि (36 वर्ष) निवासी राम नगर कॉलोनी, घनाराम टांडा, विकाराबाद में उपचार चल रहा है।

इसी तरह पीएमआर हॉस्पिटल में ही नागमणि पुत्र बलैया (50 वर्ष) निवासी भरूर, विकाराबाद, बसवराजू पुत्र अंजिलैया (39 वर्ष) ड्राइवर निवासी कोकट गांव, यालाल मंडल, विकाराबाद , बी. श्रीनिवास पुत्र बसवैया, (31 वर्ष) निवासी तंदूर, विकाराबाद, अब्दुल माजिद पुत्र अब्दुल वहाब (42 वर्ष) निवासी तंदूर, विकाराबाद , अखिल खान पुत्र रसूल खान (35 वर्ष) निवासी विकाराबाद , दयाकर पुत्र नरसीमुलु (25 वर्ष) एआरपीसी निवासी विकाराबाद , राधा पत्नी कुरुमैया (45 वर्ष) कंडक्टर निवासी तांडूर, वी एंड एम, विकाराबाद, अब्दुल रजाक पुत्र अब्दुल बासिथ (38 वर्ष) निवासी हसन नगर, शिवरामपल्ली रंगारेड्डी भरती है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।