News Hindi : शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव शुरू किए – पोंगुलेटी

Read Time:  1 min
पोंगुलेटी
पोंगुलेटी
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । राजस्व, आवास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री (Minister) पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में राज्य सरकार (Government) ने वैश्विक जरूरतों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव शुरू किए हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि पिछले दो वर्षों से राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

तकनीक और शिक्षा मिलकर भविष्य का निर्माण करें : पोंगुलेटी

पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने ब्रेन फीड ग्रुप के तत्वावधान में हाइटेक्स में आयोजित ईटी टेक एक्स के छठे संस्करण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की तेजी से बदलती दुनिया में ईटी टेक एक्स जैसे मंच अत्यंत आवश्यक हैं, जो इस बात पर विचार और चर्चा की दिशा देते हैं कि तकनीक और शिक्षा मिलकर भविष्य का निर्माण कैसे करें। मंत्री ने बताया कि स्कूलों के बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर शिक्षकों की नियुक्ति, डिजिटल लर्निंग और कौशल शिक्षा तक, शिक्षा क्षेत्र के हर स्तर पर व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं

यंग इंडिया स्कूलों के निर्माण के लिए 21,000 करोड़ रुपये का निवेश

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यंग इंडिया इंटीग्रेटेड स्कूलों की स्थापना की दिशा में कदम उठा रही है, ताकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों के छात्र जाति और धर्म के भेदभाव से परे, एक ही परिसर में सभी सुविधाओं के साथ अध्ययन कर सकें। पोंगुलेटी ने बताया कि तेलंगाना राज्य की 105 विधानसभा क्षेत्रों में 105 यंग इंडिया स्कूलों के निर्माण के लिए सरकार ने 21,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी कौन हैं?
वे तेलंगाना के वरिष्ठ राजनेता हैं, जो कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे खम्मम जिले की राजनीति में प्रभावशाली नेता माने जाते हैं।

Ponguleti Srinivas Reddy किस क्षेत्र से राजनीति करते हैं?
उनका राजनीतिक प्रभाव मुख्य रूप से खम्मम जिला और उसके आसपास के क्षेत्रों में रहा है, जहां उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।