हैदराबाद । उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू (Bhatti Vikramarka) ने बताया कि तेलंगाना ने राज्य के इतिहास में पहली बार 18,139 मेगावाट की रिकॉर्ड (Record) बिजली अधिकतम मांग (पीक डिमांड) को सफलतापूर्वक पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंगलवार सुबह 11:01 बजे दर्ज की गई इस उच्चतम मांग को बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से प्रबंधित किया गया।
यह मील का पत्थर तेलंगाना की आर्थिक प्रगति : डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम ने इस उपलब्धि पर राज्य की विद्युत् संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मील का पत्थर तेलंगाना की आर्थिक प्रगति, कार्यकुशलता और बेहतर समन्वय का प्रमाण है। भौगोलिक रूप से छोटा राज्य होने के बावजूद तेलंगाना ने बड़े राज्यों के बराबर या उनसे अधिक बिजली मांग का सफल प्रबंधन कर अपनी क्षमता सिद्ध की है। डिप्टी सीएम के अनुसार, 18,139 मेगावाट की अधिकतम मांग के साथ तेलंगाना ने लगभग 19,900 मेगावाट दर्ज करने वाले मध्यप्रदेश तथा 19,600–20,600 मेगावाट के बीच मांग दर्ज करने वाले राजस्थान जैसे बड़े राज्यों के समकक्ष प्रदर्शन किया है।
पिछले वर्षों में विद्युत् मांग में निरंतर वृद्धि
साथ ही, तेलंगाना ने पंजाब, हरियाणा , झारखंड और छत्तीगढ़ जैसे औद्योगिक राज्यों से अधिक अधिकतम मांग दर्ज की है। उन्होंने कहा कि आईटी, फार्मा, विनिर्माण और सिंचाई विस्तार जैसे क्षेत्रों में तेज विकास के कारण राज्य में विद्युत् खपत घनत्व बढ़ा है। डिप्टी सीएम ने बताया कि पिछले वर्षों में विद्युत् मांग में निरंतर 2023–24: 15,623 मेगावाट (8 मार्च 2024), 2024–25: 17,162 मेगावाट (20 मार्च 2025), 2025–26 (पूर्व उच्चतम): 17,162 मेगावाट, 2026 (वर्तमान): 18,139 मेगावाट (3 मार्च 2026) नया रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।
विकास को गति देने में विद्युत् क्षेत्र की अग्रणी भूमिका
उन्होंने कहा कि राज्य आगामी ग्रीष्मकालीन उच्च मांग के लिए भी पूरी तरह तैयार है। मजबूत ग्रिड व्यवस्था, अग्रिम योजना और प्रभावी समन्वय राज्य की ताकत है। डिप्टी सीएम ने कहा कि नियंत्रण कक्ष से लेकर फील्ड स्टाफ तक सभी के समर्पित प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हो सकी है। तेलंगाना का विद्युत् क्षेत्र विकास को गति देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और अन्य राज्यों के लिए मिसाल बन रहा है।
तेलंगाना के डिप्टी सीएम की पत्नी कौन है?
व्यक्तिगत जीवन. मल्लू भट्टी विक्रमार्क का विवाह नंदिनी मल्लू से हुआ है और उनके सहेंद्र विक्रमादित्य और सूर्य विक्रमादित्य नाम के दो बेटे हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :