తెలుగు | Epaper

Workshop : पीआईबी की वीबी-जी राम-जी अधिनियम पर कार्यशाला

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Workshop : पीआईबी की वीबी-जी राम-जी अधिनियम पर कार्यशाला

हैदराबाद। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB ), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM-G) अधिनियम पर एक दिवसीय वर्तालाप मीडिया कार्यशाला का आयोजन आईसीएआर–नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च मैनेजमेंट (NAARM ), हैदराबाद में किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य अधिनियम के प्रति जागरूक करना

इस कार्यशाला का उद्देश्य पत्रकारों को प्रस्तावित अधिनियम के प्रति जागरूक करना तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों और गलत सूचनाओं का निराकरण करना था। कार्यशाला में महानिदेशक, राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर)डॉ. जी. नरेंद्र कुमार तथा कार्यवाहक निदेशक, नॉर्म डॉ. गोपाल लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

न्यूनतम मजदूरी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी

पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉ. जी. नरेंद्र कुमार ने कहा कि विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प के अनुरूप वीबी-जी राम-जी अधिनियम एक स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं से जोड़कर यह अधिनियम रोजगार सृजन, सतत एवं समावेशी ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। न्यूनतम मजदूरी में कटौती की आशंकाओं को खारिज करते हुए डॉ. नरेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि नए अधिनियम के तहत न्यूनतम मजदूरी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।

भारत में कृषि श्रमिकों की कमी एक गंभीर चुनौती

श्रम से जुड़े मुद्दों पर बोलते हुए डॉ. गोपाल लाल, कार्यवाहक निदेशक, नॉर्म ने कहा कि विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश होने के बावजूद भारत में कृषि श्रमिकों की कमी एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने बताया कि नया अधिनियम कृषि और उससे जुड़े ग्रामीण कार्यों में श्रमिकों की पुनः भागीदारी को प्रोत्साहित कर इस समस्या का समाधान प्रस्तुत करता है। पीआईबी के उप निदेशक, मानस कृष्ण कांत ने पत्रकारों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि सही और तथ्यात्मक जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की अहम जिम्मेदारी है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

एपी तेलंगाना में हीटवेव अलर्ट तापमान तेजी से बढ़ा

एपी तेलंगाना में हीटवेव अलर्ट तापमान तेजी से बढ़ा

कुकटपल्ली में देह व्यापार गिरोह गिरफ्तार

कुकटपल्ली में देह व्यापार गिरोह गिरफ्तार

एससी उप-वर्गीकरण कानून ऐतिहासिक फैसला – मंत्री अदलुरी

एससी उप-वर्गीकरण कानून ऐतिहासिक फैसला – मंत्री अदलुरी

‘प्रजा पालन’ कार्यक्रम से शहर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद – कर्णन

‘प्रजा पालन’ कार्यक्रम से शहर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद – कर्णन

99 दिवसीय कार्य योजना को तेज गति से लागू करें – विवेक वेंकटस्वामी

99 दिवसीय कार्य योजना को तेज गति से लागू करें – विवेक वेंकटस्वामी

राज्य का राजस्व बढ़ाने में सहयोग करें सरकारी कर्मचारी – रेवंत रेड्डी

राज्य का राजस्व बढ़ाने में सहयोग करें सरकारी कर्मचारी – रेवंत रेड्डी

पीएम की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना ने समाज में बड़ा परिवर्तन – राव

पीएम की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना ने समाज में बड़ा परिवर्तन – राव

33 इंजीनियरिंग कॉलेजों को एक लाख रुपये से अधिक फीस लेने की अनुमति

33 इंजीनियरिंग कॉलेजों को एक लाख रुपये से अधिक फीस लेने की अनुमति

महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए – डॉ. ज्योतिर्मयी

महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए – डॉ. ज्योतिर्मयी

मुद्ददा रविचंद्र ने टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी का पद संभाला

मुद्ददा रविचंद्र ने टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी का पद संभाला

कमोडोर सुजय कपूर (सेवानिवृत्त) ने बीडीएल के निदेशक का पद संभाला

कमोडोर सुजय कपूर (सेवानिवृत्त) ने बीडीएल के निदेशक का पद संभाला

अंबरपेट सर्विस रोड के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाए – किशन रेड्डी

अंबरपेट सर्विस रोड के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाए – किशन रेड्डी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870