Share Market Closing:  बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार

Read Time:  1 min
Sensex
Sensex
FONT SIZE
GET APP

सेंसेक्स 193 अंक चढ़ा, निफ्टी 25400 के पार

Sensex-Nifty Closing Bell: शुक्रवार को शेयर बाजार (Share Market) बढ़त के साथ बंद हुआ।  30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 193.42 अंक उछलकर 83,432.89 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 55.70 अंक बढ़कर 25,461.00 अंक पर आ गया। 

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। उतार-चढ़ाव के बाद बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने खुद को संभाल लिया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 193.42 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 83,432.89 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी  55.70 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 25,461.00 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.063% ऊपर 39,811 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 1.99% नीचे 3,068 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.64% गिरकर 23,916 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.32% ऊपर 3,472 पर बंद हुआ।
  • 3 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.77% नीचे 44,829 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 1.02% चढ़कर 20,601 पर और S&P 500 0.83% ऊपर 6,279 पर बंद हुए।

3 जुलाई को घरेलू निवेशकों ने 1,333 करोड़ के शेयर खरीदे

  • 3 जुलाई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,481.19 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,333.06 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
  • जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
  • मई महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 11,773.25 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹67,642.34 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

कल 400 अंक चढ़कर 170 अंक गिरा था बाजार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार, 3 जुलाई को सेंसेक्स 170 अंक गिरकर 83,239 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 48 अंक की गिरावट रही, ये 25,405 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 गिरकर बंद हुए। कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व और अडाणी पोर्ट्स में गिरावट रही। मारुति, इंफोसिस और NTPC में खरीदारी रही।

निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में गिरावट और 17 में तेजी रही। जबकि एक में कोई बदलाव नहीं हुआ। NSE के मेटल, रियल्टी और सरकारी बैंकिंग शेयरों में 1% तक गिरावट रही। मीडिया, FMCG, ऑटो और फार्मा शेयरों में उछाल रही।

Read Also: Share Market : ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों का बुरा हाल

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।