हादसे से पूरे देश में शोक की लहर- थाईलैंड में हुए इस भीषण रेल हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। निर्माण कार्य के दौरान एक भारी क्रेन के रेलवे ट्रैक पर गिरने से तेज़ रफ्तार ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे 22 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
Thailand Crane Collapse on Train: थाईलैंड में एक क्रेन हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी, तभी वह ढह गई और गुजरती ट्रेन के ठीक उपर गिर गई. इससे ट्रेन (Train) पटरी से उतर गई और कुछ देर के लिए उसमें आग लग गई.
थाईलैंड में एक बड़ा हादसा
थाईलैंड में एक बड़ा हादसा हो गया है. राजधानी बैंकॉक से थाईलैंड (Thailand) के पूर्वोत्तर प्रांत जा रही एक ट्रेन उस समय पटरी से उतर गई जब एक क्रेन उसके ऊपर गिर गई. पुलिस ने कहा कि इस बड़े हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 30 घायल हो गए. यह दुर्घटना बुधवार, 14 जनवरी की सुबह बैंकॉक से 230 किमी दूर नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुई. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएफपी से इस बात की पुष्टि की है कि हादसे में “22 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए।“
अन्य पढ़े: IRAN- ईरान के प्रदर्शन में उग्र हिंसा, अब तक 538 लोगों की मौत
ट्रेन थाईलैंड के उबोन रतचथानी प्रांत के लिए जा रही थी. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक क्रेन हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी, तभी वह ढह गई और गुजरती ट्रेन के ठीक उपर गिर गई. इससे ट्रेन पटरी से उतर गई और कुछ देर के लिए उसमें आग लग गई. बचाव कार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वहां पहुंचे बचावकर्मी घायल लोगों को बचाने के लिए ट्रेन के मलबे को काटते हुए दिख रहे हैं।
थाईलैंड में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक रेल दुर्घटना में 22 लोगों की जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बैंकॉक से उत्तर-पूर्वी थाईलैंड की ओर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन पर निर्माण कार्य में लगी एक विशाल क्रेन गिर गई। इस टक्कर के कारण ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
कैसे हुआ यह भयानक हादसा?
पुलिस और स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुई। इलाके में एक ‘हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट’ का काम चल रहा था। अचानक एक भारी-भरकम क्रेन अनियंत्रित होकर गुजर रही ट्रेन के डिब्बों पर जा गिरी। क्रेन के गिरने का झटका इतना तेज था कि ट्रेन के डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। टक्कर के तुरंत बाद ट्रेन में आग लग गई। हालांकि दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर जल्द ही आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक जान-माल का काफी नुकसान हो चुका था।
अन्य पढ़े: