Rajasthan Weather:  : राजस्थान में कड़ाके की ठंड का कहर

Read Time:  1 min
राजस्थान
राजस्थान
FONT SIZE
GET APP

तापमान 1 डिग्री तक गिरा, बर्फ की परत जमी

राजस्थान में सर्दी ने एक बार फिर से अपना प्रचंड रूप दिखाया है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

3 जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे

ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा असर- राज्य के कम से कम तीन जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में रखी वस्तुओं पर (Ice) बर्फ की पतली परत जमी देखी गई।

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के साथ ही उत्तरी हवा फिर से मैदानी राज्यों में आने लगी हैं। सीकर में आज न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस सीजन यह दूसरी बार है जब सीकर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री (1 degree) तक पहुंचा है। अलवर जिले में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दोनों ही जिलों में खेतों में फसलों पर बर्फ की परत नजर आई। अलवर में सूखी घास और लकड़ियों पर भी ओस जम गई

अन्य पढ़े: Bangladesh journalist threat : बांग्लादेश में मीडिया को धमकी, चैनल दफ्तर जलाने की चेतावनी

राजस्थान में सर्दी अगले 2 दिन तक चूरू, झुंझुनूं, सीकर और नागौर जिले में कोल्ड-वेव की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राय रहने और सर्द हवा चलने से तेज सर्दी रहने की आशंका जताई है।

इससे पहले बुधवार को राज्य में सर्द हवा के कारण पारा 7 डिग्री तक गिर गया। सीकर, फतेहपुर, नागौर, माउंट आबू में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। हालांकि घने कोहरे से बुधवार को राहत रही। प्रदेश के अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा, जिससे दिन में तेज धूप रही।

सुबह-शाम हवा चलने से तेज सर्दी रही

पिछले 24 घंटे के दौरान फतेहपुर (सीकर) में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नागौर में 3.4 और माउंट आबू में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

लूणकरणसर में न्यूनतम तापमान 5.4, चूरू में 5.8, झुंझुनूं, पाली में 6.8, करौली में 6.9, पिलानी में 7.2, दौसा में 8.1, सिरोही में 9.3, बीकानेर, जैसलमेर में 8.8, अलवर में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सीकर, फतेहपुर, चूरू, बीकानेर के इलाके में कल सर्द हवा का असर रहा। यहां सुबह-शाम सर्द हवा चलने से तेज सर्दी रही। सर्द हवाओं के असर से कल दिन के अधिकतम तापमान में भी कई शहरों में बड़ी गिरावट हुई।

16 शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे

प्रदेश के सभी शहरों में बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे ठंडा दिन सिरोही में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सिरोही के अलावा बारां में अधिकतम तापमान 22.6, करौली में 22.7, जयपुर में 22.3, अलवर में 22, झुंझुनूं में 22.8, दौसा में 23.8, श्रीगंगानगर में 23.5, चूरू में 23.6, बीकानेर में 23.8, कोटा में 23.3, अजमेर में 24.3, भीलवाड़ा में 24.4, पिलानी में 24.8, नागौर में 24.4 और पाली में 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अगले एक सप्ताह मौसम ड्राय रहेगा

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- अगले 2 दिन राज्य में सर्द हवा का बहुत असर रहेगा, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जबकि अगले एक सप्ताह मौसम ड्र्राय रहेगा।

राजस्थान में सबसे ठंडा जिला कौन सा है?

-0.8 डिग्री के साथ फतेहपुर सबसे ठंडा, माउंट आबू में भी पारा माइनस में जयपुर।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।