తెలుగు | Epaper

Karimnagar News : मनरेगा फील्ड सहायकों ने वेतन की मांग को लेकर करीमनगर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

digital@vaartha.com
[email protected]

फील्ड असिस्टेंट को पिछले तीन महीने से नहीं मिला वेतन

करीमनगर। मनरेगा क्षेत्र सहायकों ने सोमवार को यहां कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया और राज्य सरकार से वेतन दिलाने की मांग की। फील्ड असिस्टेंट को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने प्रजावाणी कार्यक्रम में कई ज्ञापन दिए, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

कांग्रेस पार्टी को उनकी समस्याओं की जरा भी परवाह नहीं

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी को उनकी समस्याओं की जरा भी परवाह नहीं है। पिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने के कारण उन्हें अपने परिवार चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार अपने चुनाव घोषणापत्र में किए गए वादे के अनुसार वेतनमान लागू कर 25,000 रुपये वेतन प्रदान करे, स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराए, मृतक फील्ड सहायकों को 10 लाख रुपये अनुग्रह राशि के अलावा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे।

…. तो तेज कर देंगे आंदोलन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो वे अपना आंदोलन तेज कर देंगे। जिले में करीब 220 फील्ड असिस्टेंट काम कर रहे हैं और उन्हें 7,500 से 12,400 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाता है। मनरेगा क्षेत्र सहायकों का कहना है कि वेतन न मिलने से हमारा परिवार कैसे चल रहा है, यह तो हमारे आराध्य ही जानते हैं। अब किराना की दुकान वाले भी सामान देना बंद कर दिए हैं। उनका कहना है कि बकाया बहुत हो गया है, बकाया पैसा दे दो तब सामान मिलेगा। हमारी हालत यह हो गई है कि अब भूखमरी का संकट गया है। बच्चों की फीस भी हम नहीं दे पा रहे हैं। हर जगह से तगादा सुनने को मिल रहा है। सेविंग मनी तो खत्म हो चुकी है। अगर परिवार में कोई बीमार हो जाए तो दूसरों के आगे हाथ फैलाना पड़ रहा है।

प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण के सफल आयोजन का निर्देश

प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण के सफल आयोजन का निर्देश

ग्राम पंचायतों के लिए स्थायी भवन बनाए जाएँ – भट्टी

ग्राम पंचायतों के लिए स्थायी भवन बनाए जाएँ – भट्टी

नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल हैदराबाद पहुँचे, सीएम ने किया स्वागत

नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल हैदराबाद पहुँचे, सीएम ने किया स्वागत

आईडीएच कॉलोनी में बच्चों के पार्क विकसित किए जाएँ – कर्णन

आईडीएच कॉलोनी में बच्चों के पार्क विकसित किए जाएँ – कर्णन

कविता का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी

कविता का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देना सर्वोच्च प्राथमिकता – विवेक

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देना सर्वोच्च प्राथमिकता – विवेक

निजी अस्पतालों में अंग प्रत्यारोपण की कीमतों को लेकर खफा हुए स्वास्थ्य मंत्री

निजी अस्पतालों में अंग प्रत्यारोपण की कीमतों को लेकर खफा हुए स्वास्थ्य मंत्री

गोदावरी पुष्करालु 2027 – प्राचीन मंदिरों के विकास के लिए योजनाएँ तैयार की जाएँ – पोंगुलेटी

गोदावरी पुष्करालु 2027 – प्राचीन मंदिरों के विकास के लिए योजनाएँ तैयार की जाएँ – पोंगुलेटी

सुरक्षित ड्राइविंग के लिए 10 ट्रक चालकों को किया गया सम्मानित

सुरक्षित ड्राइविंग के लिए 10 ट्रक चालकों को किया गया सम्मानित

भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिभा की वैश्विक मांग – ईटेला

भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिभा की वैश्विक मांग – ईटेला

बीजेपी की वृद्धि करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग के कारण – राव

बीजेपी की वृद्धि करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग के कारण – राव

ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए राज्य को तैयार किया जाए – रेवंत रेड्डी

ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए राज्य को तैयार किया जाए – रेवंत रेड्डी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870