తెలుగు | Epaper

Chhatarpur में युवतियों ने आपस में की शादी, परिजनों से तोड़ा नाता

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Chhatarpur में युवतियों ने आपस में की शादी, परिजनों से तोड़ा नाता

शपथ पत्र में कहा – साथ रहेंगे जिंदगी भर; 3 महीने में दूसरा समलैंगिक विवाह का मामला

छतरपुर जिले में दो युवतियों ने सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए एक-दूसरे से शादी कर ली है। यह घटना जिले में समलैंगिक विवाह का दूसरा मामला है, जो पिछले तीन महीनों में सामने आया है।

कानूनी रूप से की साझेदारी की घोषणा

  • दोनों युवतियों ने कोर्ट में शपथ पत्र प्रस्तुत किया।
  • उन्होंने साफ कहा कि वे अपनी मर्जी से साथ रह रही हैं और भविष्य में भी साथ ही रहेंगी।
  • शपथ पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय उन्होंने बिना किसी दबाव या डर के लिया है।

छतरपुर में 21 और 24 साल की दो युवतियों ने आपस में शादी कर ली। दोनों ने समलैंगिक रिश्ते को स्वीकार करते हुए मंगलवार को शपथ-पत्र बनाकर साथ रहने की सहमति जताई। उन्होंने कहा कि अब हमारा परिवार को कोई नाता नहीं है। हम दोनों साथ रहेंगे।

मामला नौगांव तहसील क्षेत्र के एक गांव का है। दो दिन पहले दोनों युवतियां अचानक घर से लापता हो गई थीं। परिजन ने नौगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद युवतियों ने पुलिस से बताया कि वे एक-दूसरे से प्रेम करती हैं और साथ रहना चाहती हैं।

छतरपुर में 3 महीने में समलैंगिक शादी का ये दूसरा मामला है। इससे पहले दौरिया गांव की 23 वर्षीय सोनम यादव और असम की रहने वाली मानसी वर्मन ने पुलिस की मौजूदगी में थाने के बाहर मार्च में शादी की थी।

युवती बोलीं- अब परिवार से कोई संबंध नहीं

21 वर्षीय युवती ने शपथपत्र में कहा कि मैं बालिग हूं, शिक्षित हूं और मानसिक रूप से सक्षम हूं। यह रिश्ता मेरी मर्जी से है। मैंने परिवार को नहीं बताया और अब कोई संबंध नहीं रखती। अगर कोई विवाद हुआ तो उसकी जिम्मेदारी मेरी होगी। परिवार के लोग इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे, इसलिए हमने सुरक्षा के लिए कानूनी रास्ता चुना है।

दो साल पहले की थी मंदिर में शादी

दूसरी युवती ने बताया कि वह 12वीं पास है और दो साल पहले 9 दिसंबर 2023 को दोनों ने मंदिर के पास विवाह किया था। तब से अपने-अपने घर में रह रही थी। उन्होंने कहा कि हम दोनों बालिग हैं। परिवार साथ नहीं रहने दे रहा, इसलिए कोर्ट में शपथपत्र देकर शादी की है। अब साथ रहेंगे।

टीआई बोले- अब तक कोई शिकायत नहीं आई

नौगांव थाना प्रभारी सटीक सिंह ने बताया कि दोनों युवतियां सुरक्षा के लिए आई थीं। एक दिन पहले उनके माता-पिता गुमशुदगी की रिपोर्ट देने आए थे। लेकिन अब तक थाने में इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है।

Read more: पूर्व CJI चन्द्रचूड़ के गले की फांस बनी तीस्ता सीतलवाड़ का जमानत

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870