తెలుగు | Epaper

UP : प्रयागराज बवाल पर एक्शन, उपद्रव करने के आरोप में 50 गिरफ्तार

Anuj Kumar
Anuj Kumar
UP : प्रयागराज बवाल पर एक्शन, उपद्रव करने के आरोप में 50 गिरफ्तार

प्रयागराज: नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद को करछना तहसील के एक गांव में जाने से रोकने के विरोध में उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने 40 से ज्यादा बाइकों को भी सीज किया है। ये बाइकें पुलिस (Police) को घटनास्थल से मिली है। माना जा रहा है कि ये उपद्रव (Nuisance) करने वाले युवकों की है, जो पुलिस कार्रवाई के दौरान छोड़कर भाग गए।

अन्य लोगों की हो रही पहचान 

पुलिस उपायुक्त (DCP) (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि इसौटा गांव के पास पथराव और तोड़फोड़ के मामले में अब तक 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी लोगों की पहचान की जा रही है। इन लोगों के खिलाफ कठोर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुक) भी लगाया जाएगा और जो भी क्षति हुई है, उसकी वसूली की जाएगी।

चंद्रशेखर के समर्थकों ने किया पथराव 

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रविवार को करछना तहसील के इसौटा गांव में सांसद चंद्रशेखर के आने की सूचना थी, जिसको लेकर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता इकट्ठा थे। अपने नेता के नहीं आने की जानकारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि भीड़ पुलिस की एक गाड़ी और एक अन्य गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे थे चंद्रशेखर 

उल्लेखनीय है कि इसौटा गांव के देवीशंकर नाम के एक व्यक्ति की 13 अप्रैल को आग से झुलसकर मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि देवीशंकर को जलाकर मारा गया है। नगीना से सांसद चंद्रशेखर पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे थे और वह सर्किट हाउस पहुंचे थे। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से उन्हें इसौटा गांव जाने से रोक दिया। 

Read more : Indore से Jodhpur आ रही बस और ट्रेलर की टक्कर

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

National- तेल सप्लाई पर भारत की पहल, जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से की बातचीत

National- तेल सप्लाई पर भारत की पहल, जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से की बातचीत

National- LPG गैस संकट से हाहाकार, देशभर में सिलेंडर के लिए लाइनें

National- LPG गैस संकट से हाहाकार, देशभर में सिलेंडर के लिए लाइनें

Air India- महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया ने बढ़ाए टिकट शुल्क

Air India- महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया ने बढ़ाए टिकट शुल्क

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट के अहम निर्णय

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट के अहम निर्णय

IndiGo CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

IndiGo CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870