తెలుగు | Epaper

Bihar : सीएम नीतीश ने बिहार DGP के साथ की हाई लेवल बैठक

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar : सीएम नीतीश ने बिहार DGP के साथ की हाई लेवल बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने डीजीपी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक की. सीएम ने पटना में हुए गोपाल खेमका हत्याकांड (Khemka Murder Case) के बारे में जानकारी ली और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कानून-व्यवस्था को लेकर हाई लेवल बैठक शनिवार को की. पटना में 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में उन्होंने यह बैठक की जिसमें बिहार के डीजीपी (Bihar DGP) समेत सीनियर पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे. सीएम ने इस दौरान पटना में बीती रात को कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या मामले के बारे में भी जानकारी ली. दोषियों की पहचान करके सख्त कार्रवाई करने का निर्देश सीएम ने दिया.

लापरवाह पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 01 अणे मार्ग स्थित संकल्प में शनिवार को बैठक की. इस बैठक में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य में अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए. लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी उन्होंने दी.

गोपाल खेमका मर्डर केस की जांच के निर्देश

इस बैठक में बिहार के डीजीपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कामों की जानकारी सीएम को दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में बीती रात को हुए कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या मामले की भी विस्तृत जानकारी बिहार के डीजीपी से ली. उन्होंने कहा कि अपराध के कारणों की पूरी तहकीकात करके दोषियों की पहचान करें और बिना किसी भेदभाव के उन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें. गोपाल खेमका मर्डर मामले में सीएम ने कहा कि अगर किसी ने साजिश के तहत यह मर्डर करवाया है तो उसकी भी जांच की जाए और कठोर कार्रवाई उसपर सुनिश्चित करें.

Read more : Amarnath Yatra : चंदरकोट में काफिले की बसें टकराईं, 36 घायल

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870