తెలుగు | Epaper

National : भारत दौरे पर आ रहे चीनी विदेश मंत्री , मोदी से करेंगे मुलाकात

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : भारत दौरे पर आ रहे चीनी विदेश मंत्री , मोदी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्लीः चीनी विदेश मंत्री वांग यी सोमवार से शुरू हो रही अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंगलवार को होने वाली यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मोदी की चीन की प्रस्तावित यात्रा से कुछ दिन पहले होगी। 

प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले वांग विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jayshankar) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ अलग-अलग वार्ता करेंगे, जिसमें दोनों पक्ष सीमा की स्थिति, व्यापार और उड़ान सेवाओं की बहाली सहित कई प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। चीनी विदेश मंत्री की यात्रा को दोनों पड़ोसियों द्वारा अपने संबंधों को फिर से सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। 

डोनाल्ड ट्रंप के ‘टैरिफ’ से वांग की यात्रा माना जा रहा महत्वपूर्ण

गलवान घाटी में 2020 में हुई सैन्य भिड़ंत के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में काफी तल्खी आ गई थी। मामले से परिचित लोगों ने रविवार को बताया कि वांग की यात्रा के दौरान दोनों पक्ष विवादित सीमा पर स्थायी शांति और स्थिरता के लिए नए विश्वास-निर्माण उपायों पर चर्चा कर सकते हैं। वांग की यात्रा को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘टैरिफ’ लगाने संबंधी निर्णय से भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच हो रही है। 

चीनी विदेश मंत्री सोमवार शाम लगभग 4:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी विवरण के अनुसार, चीनी विदेश मंत्री सोमवार शाम लगभग 4:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। शाम लगभग छह बजे वह जयशंकर से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वांग और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि (SR) वार्ता का नया संस्करण आयोजित करेंगे। 

वांग विदेश मंत्री जयशंकर से भी करेंगे मुलाकात

विदेश मंत्रालय के अनुसार, वांग मंगलवार शाम 5:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी से उनके 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात करेंगे। मामले से अवगत लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा वास्तविक नियंत्रण रेखा पर समग्र स्थिति की समीक्षा के अलावा नए विश्वास-निर्माण उपायों पर विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है। यद्यपि दोनों पक्षों ने टकराव वाले स्थानों से अपने सैनिकों को हटा लिया है, लेकिन सीमा से अग्रिम पंक्ति के बलों को वापस बुलाना अभी बाकी है। वांग विदेश मंत्री जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। 

ऐसा माना जा रहा है कि दोनों पक्ष इस अवसर का उपयोग प्रधानमंत्री मोदी की 31 अगस्त और एक सितंबर को होने वाली एससीओ की वार्षिक शिखर बैठक में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा की जमीन तैयार करने के लिए भी करेंगे। योजना के अनुसार, प्रधानमंत्री 29 अगस्त के आसपास जापान की यात्रा पर जाएंगे और इसके समापन के बाद वह एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए उत्तरी चीनी शहर तियानजिन जाएंगे। 

चीन के वर्तमान विदेश मंत्री कौन है?

चीन जनवादी गणराज्य के विदेश मंत्रालय के मंत्री। महामहिम वांग यी, हान जातीयता के, बीजिंग के मूल निवासी, अक्टूबर 1953 में जन्मे। उन्होंने सितंबर 1969 में अपनी पहली नौकरी शुरू की और मई 1981 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) में शामिल हो गए।

Read more : Bihar : वोट अधिकार यात्रा से पहले बोले लालू… संविधान मिटने नहीं देंगे

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870