తెలుగు | Epaper

Latest News-Jharkhand : गैस रिसाव से बड़ी दुर्घटना, दो मजदूरों की मौत

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News-Jharkhand : गैस रिसाव से बड़ी दुर्घटना, दो मजदूरों की मौत

धनबाद के एक कोयला खदान में गैस रिसाव की गंभीर घटना सामने आई है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई जब अचानक जहरीली गैस फैलने लगी, जिससे मजदूरों की हालत बिगड़ गई। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।

24 से अधिक मजदूरों की सेहत बिगड़ी

  • सुबह काम के दौरान अचानक गैस रिसाव शुरू हुआ
  • कई मजदूरों को सांस लेने में कठिनाई और चक्कर आने लगे
  • 24 से अधिक मजदूरों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया
  • गंभीर हालत वाले कई मजदूर ICU में भर्ती

झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत केंदुआडीह इलाके से गैस रिसाव (gas leak) का मामला आया है. इसमें अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है. वहीं लगभग 24 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं. कई लोगों को उल्टी-चक्कर और बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार दोपहर को एकाएक तेज दुर्गंध के साथ गैस फैली और गैस रिसाव के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

केंदुआडीह का यह इलाका भूमिगत कोयले (koyale) में लगी आग के कारण डेंजर जोन घोषित है. स्थानीय लोगों के मुताबिक गैस रिसाव के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई है, जिनकी पहचान ललिता देवी और प्रियंका देवी के रूप में हुई है. हालांकि, दोनों महिलाओं की मौत का कारण गैस है या कुछ और इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी

अन्य पढ़ें:  राष्ट्रपति भवन में व्लादिमीर पुतिन का भव्य स्वागत, मोदी रहे मौजूद

मामले की जांच के लिए कमेटी गठित

डिप्टी कमिश्नर आदित्य रंजन ने मामले के जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है. इसके साथ ही बीसीसीएल मैनेजमेंट को प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए तुरंत राहत उपलब्ध करने का निर्देश दिया है. दो महिलाओं की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला, जो सड़कों तक पहुंच गया. लोगों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया।

इससे पहले सितंबर महीने में ही धनबाद जिला के बाघमारा के कतरास में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के खदान क्षेत्र में जमीन धंसने की वजह से एक बड़ा हादसा हुआ था. हादसे में मजदूरों को ले जा रही सर्विस वैन लगभग 300 फीट से ज्यादा गहरी खाई में जा गिरी थी. इस हादसे में वैन में मौजूद 6 मजदूरों की मौत हो गई थी।

लोगों की जिंदगी हर पल दांव पर

ऐसे में धनबाद में भू-धंसान और अग्निप्रभावित क्षेत्र में कब कहां गोफ बन जाए और जमीन धंस जाए, यह कोई नहीं जानता है. ऐसे डेंजर जोन वाले इन क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों की जिंदगी हर पल दांव पर लगी हुई है. अगस्त के महीने में केंदुआ के गोधर एरिया में एक महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी. उसी दौरान उनके पैर के नीचे की जमीन धंस गई और वह जमीन के अंदर समा गई थी. हालांकि, करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

गैस रिसाव क्या है?

गैस रिसाव से तात्पर्य किसी पाइपलाइन या अन्य संवहन से प्राकृतिक गैस या किसी अन्य गैसीय उत्पाद के किसी ऐसे क्षेत्र में रिसाव से है जहाँ गैस मौजूद नहीं होनी चाहिए। गैस रिसाव स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी खतरनाक हो सकता है।

अन्य पढ़ें:

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

National- भारत पहुंचा 6 एलपीजी जहाज, आपूर्ति सुरक्षित, जनता को घबराने की जरूरत नहीं

National- भारत पहुंचा 6 एलपीजी जहाज, आपूर्ति सुरक्षित, जनता को घबराने की जरूरत नहीं

National- जाम से बचने का नया तरीका, 1500 किमी तक उड़ान भरेगी फ्लाइंग टैक्सी

National- जाम से बचने का नया तरीका, 1500 किमी तक उड़ान भरेगी फ्लाइंग टैक्सी

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870