తెలుగు | Epaper

Aligarh : प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Aligarh : प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

अलीगढ़ में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी. फिर रेलवे ट्रैक पर ‘The End’ का वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया. युवती का शव नग्नावस्था में खंडहर से मिला. परिजनों ने रेप का आरोप लगाया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

यूपी के अलीगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या (Murder) की. फिर खुद भी जान दे दी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मामले की गहनता से जांच कर रही हैं. घटना अकराबाद और गांधी पार्क थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, यह मामला दो थाना क्षेत्रों में फैला हुआ है. अलीगढ़ (Aligarh) के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला पूसा के बाहर स्थित एक सुनसान खंडहर में युवती का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ. इसके कुछ ही समय बाद, गांधी पार्क थाना क्षेत्र के भदेसी पला रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला, जिसकी पहचान युवती के प्रेमी शशि कपूर के रूप में हुई. युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी थी।

युवती के परिजनों ने युवक पर दुष्कर्म और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों के अनुसार- युवती का शव खंडहर में नग्नावस्था में मिला और उसके कपड़े फटे हुए थे. शोर न मचा सके, इसलिए युवती के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था. परिजनों का दावा है कि गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या की गई है।

वीडियो बनाकर कहा ‘The End’

आत्महत्या करने से पहले युवक ने डिजिटल साक्ष्य छोड़े हैं, जो पुलिस के लिए अहम कड़ी साबित हो रहे हैं. युवक ने रेलवे ट्रैक पर जाने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने ‘The End’ शब्द का इस्तेमाल किया. युवती के पिता और पुलिस के अनुसार, युवक ने मरने से पहले अपने भाई को फोन कर कहा था कि उसने लड़की को मार दिया है और अब वह खुद को खत्म करने जा रहा है।

अन्य पढ़े: Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक (FSL) टीम मौके पर पहुंच गई. टीम ने खंडहर और रेलवे ट्रैक, दोनों स्थानों से फिंगरप्रिंट्स और अन्य भौतिक सबूत इकट्ठा किए हैं. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं।

डीएसपी कमलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दिन पूर्व लड़की के पक्ष ने पड़ोसी युवक शशि कपूर के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा थाना अकराबाद में दर्ज कराया था. उक्त युवक ने गांधी पार्क क्षेत्र में आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पूर्व उसने अपने भाई को फोन पर युवती की मृत्यु और स्वयं के आत्मघाती कदम की जानकारी दी थी. आज युवती का शव खंडहर में मिला है. फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य पढ़े:

Air India- हवा के तेज झोंकों से डगमगाया एयर इंडिया का प्लेन, 300 यात्री रहे सहमे

Air India- हवा के तेज झोंकों से डगमगाया एयर इंडिया का प्लेन, 300 यात्री रहे सहमे

Bihar- 27 मार्च को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, नए नेतृत्व पर सबकी नजर

Bihar- 27 मार्च को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, नए नेतृत्व पर सबकी नजर

LPG- एलपीजी सप्लाई में राहत की उम्मीद, शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा

LPG- एलपीजी सप्लाई में राहत की उम्मीद, शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा

Bihar- बिहार के मोतिहारी में एनकाउंटर, दो बदमाश मारे गए, एक पुलिसकर्मी शहीद

Bihar- बिहार के मोतिहारी में एनकाउंटर, दो बदमाश मारे गए, एक पुलिसकर्मी शहीद

बस और ट्रॉला की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत

बस और ट्रॉला की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत

National- मोदी की इजरायल यात्रा के बाद ईरान पर हमले का मौका मिला- अजार का दावा

National- मोदी की इजरायल यात्रा के बाद ईरान पर हमले का मौका मिला- अजार का दावा

वृंदावन में बंदरों से राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट

वृंदावन में बंदरों से राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट

Iran War- गैस-तेल की सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार ने उठाए अहम कदम

Iran War- गैस-तेल की सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार ने उठाए अहम कदम

Weather- गर्मी के बीच बारिश की संभावना, कई राज्यों में अलर्ट जारी

Weather- गर्मी के बीच बारिश की संभावना, कई राज्यों में अलर्ट जारी

आवारा कुत्तों के हमले में महिला की मौत

आवारा कुत्तों के हमले में महिला की मौत

RRB ने निकाली असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती

RRB ने निकाली असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती

कार्ड रिवॉर्ड्स और ऑफर्स में कटौती

कार्ड रिवॉर्ड्स और ऑफर्स में कटौती

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870