अमरावती । राज्य में पेट्रोल – डीजल की कमी तथा कई पेट्रोल पंपों (Petrol Pumps) के बंद होने की खबरों पर सीएम (Chief Minister)चंद्रबाबू नायडू ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल कार्ययोजना लागू कर समस्या (Problem)के समाधान के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों द्वारा उठाए गए कदमों और समस्या के समाधान की प्रगति पर आज शाम तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
आपूर्ति में पहले की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि
पेट्रोल-डीजल मुद्दे पर उन्होंने मुख्य सचिव जी. साई प्रसाद और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिए समीक्षा बैठक भी की। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कुल 4,510 ईंधन केंद्रों में से करीब 421 पेट्रोल पंप आपूर्ति की कमी के कारण बंद हो गए हैं। हालांकि ईंधन की आपूर्ति में पहले की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन घबराहट में की जा रही खरीदारी (पैनिक बाइंग) के कारण कई स्थानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। सामान्य परिस्थितियों में राज्य में प्रतिदिन औसतन 6,330 किलोलीटर पेट्रोल और 9,048 किलोलीटर डीजल की बिक्री होती है। लेकिन हालिया स्थिति में शनिवार को पेट्रोल की बिक्री बढ़कर 10,345 किलोलीटर और डीजल की बिक्री 14,156 किलोलीटर तक पहुंच गई, जो 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाती है।
जल्द से जल्द आम जनता को राहत देने के निर्देश
अधिकारियों के अनुसार, अचानक बढ़ी मांग के कारण कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है। इसके अलावा, जलीय (एक्वा) क्षेत्र द्वारा ड्रम में बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने से भी आपूर्ति पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और जल्द से जल्द आम जनता को राहत देने के निर्देश दिए हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :