AP : बीजेपी का लक्ष्य, भारत को विकसित राष्ट्र बनाना : जेपी नड्डा

Read Time:  1 min
जेपी नड्डा
जेपी नड्डा
FONT SIZE
GET APP

विशाखापत्तनम,। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (J.P Nadda) ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। उन्होंने आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में नई एनडीए सरकार के गठन पर खुशी जताकर पिछली वाईएसआर कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

बीजेपी विचार-आधारित पार्टी है : नड्डा

राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि बीजेपी (BJP) एक विचार-आधारित पार्टी है, जिसका लक्ष्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि पार्टी हमेशा अपने वादों को पूरा करती है।

ऐतिहासिक फैसलों का जिक्र

अपने इस दावे के समर्थन में, उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 1952 में ही एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेगा का नारा दिया था और 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करके बीजेपी की मोदी सरकार ने अपने इस वादे को पूरा किया। वहीं नड्डा ने बताया कि 1987 में किए गए राम मंदिर निर्माण के वादे को 2024 में अयोध्या में एक भव्य मंदिर की स्थापना के साथ पूरा किया गया। इसके अलावा उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), तीन तलाक को खत्म करने वाले कानून और वक्फ संशोधन विधेयक में किए गए बदलावों का भी उल्लेख किया।

जीएसटी ढांचे में बदलाव की जानकारी

साथ ही केंद्रीय मंत्री नड्डा ने जीएसटी में प्रस्तावित नए बदलावों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी ढांचे में केवल दो टैक्स स्लैब 5 और 18 प्रतिशत रहेगा। 5 प्रतिशत स्लैब आवश्यक वस्तुओं के लिए होगा, जबकि 18 प्रतिशत अन्य सभी वस्तुओं और सेवाओं पर लागू होगा

नड्डा की जाति क्या है?

नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को बिहार के पटना में नारायण लाल नड्डा और कृष्ण नड्डा के परिवार में हुआ था। वे हिमाचल प्रदेश से हैं। वे ब्राह्मण समुदाय से हैं। उनके एक भाई हैं जिनका नाम जगत भूषण नड्डा है। नड्डा की शिक्षा सेंट जॉर्ज स्कूल में हुई।

वर्तमान में जेपी नड्डा कौन हैं?

यह 15 अगस्त 2025 को देखा गया स्थिर अवतरण है। जगत प्रकाश नड्डा एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के सांसद हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।