Latest News : सोने और चांदी के दामों में गिरावट

Read Time:  1 min
Gold & silver
Gold & silver
FONT SIZE
GET APP

सोना ₹898 गिरकर ₹1.10 लाख पर पहुँचा, चांदी ₹2,587 फिसलकर ₹1.27 लाख प्रति किलो

  • आज सोने की कीमत में ₹898 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई।
  • नई कीमत: ₹1,10,000 प्रति 10 ग्राम (लग्ज़री या 24 कैरेट शुद्धता के अनुसार)।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मजबूत होने और निवेशकों की धारणा बदलने से यह गिरावट आई है।

चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट

  • चांदी की कीमत ₹2,587 घटकर ₹1,27,000 प्रति किलो हो गई है।
  • उद्योगों में मांग में कमी और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर चांदी पर अधिक दिख रहा है।

Gold & silver : सोने-चांदी के दाम (Gold & silver) में आज यानी 17 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 898 रुपए गिरकर 1,09,971 पर आ गया है। इससे पहले कल ये 1,10,869 रुपए पर था। ये इसका ऑल टाइम हाई भी है

वहीं चांदी (silver) भी 2,587 रुपए गिरकर 1,26,713 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले चांदी 1,29,300 रुपए के ऑल टाइम हाई पर थी।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा।

जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है।

सोने और चांदी का आविष्कार कब हुआ था?

ईसा से 2500 वर्ष पूर्व सिंधु घाटी की सभ्यताकाल में (जिसके भग्नावशेष मोहनजोदड़ो और हड़प्पा में मिले हैं) स्वर्ण का उपयोग आभूषणों के लिए हुआ करता था। उस समय दक्षिण भारत के मैसूर प्रदेश से यह धातु प्राप्त होती थी।

सोने और चांदी में क्या अंतर है?

परिणामस्वरूप, सोने की तुलना में चांदी आर्थिक परिवर्तनों के प्रति अधिक संवेदनशील होती है। जब अर्थव्यवस्थाएं गति पकड़ती हैं, तो चांदी की मांग बढ़ने लगती है। 2) चाँदी सोने से ज़्यादा अस्थिर होती है: किसी भी दिन चाँदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव सोने की तुलना में दो से तीन गुना ज़्यादा हो सकता है।

अन्य पढ़ें:

https://hindi.vaartha.com/gold-hits-new-high-with-gain-of-1029/business/62189/

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।