Stock Market: इजराइल-ईरान संघर्ष से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट

Read Time:  1 min
गिरावट
गिरावट
FONT SIZE
GET APP

700 अंक गिरा सेंसेक्स: 81,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 200 अंक फिसला

इजराइल के ईरान पर हमले के बाद आज यानी 13 जून को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक या 0.80% गिरकर 81,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 200 अंक या 0.80% की गिरावट है। ये 24,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सभी में गिरावट है। बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, ऑटो और IT शेयर ज्यादा गिरे हैं। कल के एअर इंडिया के विमान के क्रैश होने के बाद एयरलाइन कंपनियों के शेयर भी टूटे हैं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का शेयर 4% नीचे है। स्पाइसजेट करीब 3% टूटा है। वहीं एअर इंडिया को ऑपरेट करने वाले टाटा ग्रुप के सभी शेयर नीचे हैं।

बाजार में गिरावट के 2 बड़े कारण

  • इजराइल ने ईरान पर हमला किया है। ये बाजार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण है। जब भी दो बड़े देशों के बीच युद्ध या तनाव बढ़ता है, तो निवेशक घबरा जाते हैं और शेयर बाजार से पैसे निकालने लगते हैं। इस बार इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों और मिलिट्री साइट्स पर हमला किया, जिससे डर है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध और बढ़ सकता है।
  • हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतें 10% से ज्यादा बढ़ गईं, क्योंकि मिडिल ईस्ट से ही दुनिया का ज्यादातर तेल आता है। अगर वहां सप्लाई रुकती है तो तेल और महंगा हो सकता है। भारत जैसे देशों के लिए यह और भी चिंता की बात है, क्योंकि हमें ज्यादातर तेल बाहर से खरीदना पड़ता है। इससे महंगाई फिर बढ़ सकती है।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 507 अंक (1.33%) गिरकर 37,665 पर और कोरिया का कोस्पी 31 अंक नीचे 2,888 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 171 अंक (0.72%) गिरकर 23,863 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 24 अंक गिरकर 3,378 पर कारोबार कर रहा है।
  • 12 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.24% चढ़कर 42,967 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 0.24% चढ़कर 19,662 पर और S&P 500 0.38% अंक की तेजी के बंद हुआ।

मार्केट से जुड़े अन्य अहम अपडेट्स:

1. ओसवाल पंप्स का IPO आज से ओपन हुआ

  • पंप और मोटर बनाने वाली कंपनी ओसवाल पंप्स का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग आज से ओपन हो गया है। निवेशक इसमें 17 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी के शेयर 20 जून को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।
  • ओसवाल पंप्स IPO के जरिए कुल ₹1,387.34 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें से ₹890 करोड़ के नए शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी किए जाएंगे और ₹497.34 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे।

2. ब्रेंट क्रूड 10% से ज्यादा चढ़कर 78 डॉलर/बैरल पहुंचा

  • ईरान पर इजराइल की एयरस्ट्राइक के बाद ब्रेंट क्रूड 10% से ज्यादा चढ़ गया है। ये 78 डॉलर/बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं नायमैक्स क्रूड भी करीब 12% उछलकर 78 डॉलर/बैरल पर पहुंच गया है। एक बैरल लगभग 159 लीटर के बराबर होता है।

कल भी 823 अंक गिरकर बंद हुआ था बाजार

  • शेयर बाजार में 12 जून को गिरावट रही। सेंसेक्स 823 अंक (1%) की गिरावट के साथ 81,691 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 253 अंक (1.01%) की गिरावट रही, ये 24,888 पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और सिर्फ 3 में तेजी रही। आज IT, FMCG, मेटल और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। टाटा मोटर्स का शेयर 2.98% और M&M का शेयर 2.30% गिरकर बंद हुआ।

Read more: Stock Market सपाट बंद, Sensex 82,392 पर टिका

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।