Latest News : सेंसेक्स 12 अंक बढ़कर 84,478 पर बंद

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

निफ्टी 3 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,613 पर

  • दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार लगभग फ्लैट क्लोजिंग के साथ बंद हुआ।
  • सेंसेक्स में मामूली 12 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 84,478 के स्तर पर बंद हुआ।
  • वहीं निफ्टी 50 भी सिर्फ 3 अंक चढ़कर 25,613 पर बंद हुआ।

आज यानी 13 नवंबर को बाजार गिरावट और तेजी के बाद फ्लैट बंद हुआ। (SENSEX) सेंसेक्स 12 अंक चढ़कर 84,478 पर वहीं निफ्टी 3 अंक की तेजी के साथ 25,879.15 पर क्लोज हुआ।

सेंसेक्स के 30 में 20 शेयरों में गिरावट रही। टाटा कॉमर्शियल व्हीकल (TMCV), जोमैटो और इंफोसिस के शेयर्स 4% तक गिरे हैं। वहीं एशियन पेंट्स, ICICI बैंक और पवारग्रिड के शेयर 3.8% तक चढ़े।

NSE के ऑटो, FMCG और IT सेक्टर में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.43% चढ़कर 51,281 पर और कोरिया का कोस्पी 0.49% बढ़कर 4,170 पर बंद हुआ है
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स (0.56% चढ़कर 27,073 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.73% चढ़कर 4,029 पर क्लोज हुआ है।
  • 12 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.68% बढ़कर 48,255 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.26% गिरा। S&P 500 0.063% चढ़कर बंद हुआ।

अन्य पढ़ें: वर्ल्ड बैंक ने माना, वित्तीय प्रणाली मजबूत

12 नवंबर को DIIs ने 5,127 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 12 नवंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹1,750.03 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹5,127.12 करोड़ की नेट खरीदारी की।
  • नवंबर महीने में अब तक विदेशी निवेशक ₹8,300.76 करोड़ के शेयर बेच चुके हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹29,798.79 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
  • अक्टूबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹2,346.89 करोड़ की शेयर बिक्री की। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹52,794.02 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

सबसे बड़ा एक्सचेंज कौन सा है?

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज भारत का सबसे बड़ा और तकनीकी रूप से अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज है। यह मुंबई में स्थित है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।