Hyderabad-Chilkalguda : इंजीनियरिंग छात्र की प्रेम प्रसंग में हत्या

Read Time:  1 min
हैदराबाद
हैदराबाद
FONT SIZE
GET APP

प्रेम संबंध के चलते युवक की हत्या

हैदराबाद : एक इंजीनियरिंग छात्र की कथित ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर दी गई। लड़की के परिजनों पर गंभीर आरोप- पुलिस के अनुसार, इस वारदात में लड़की के भाई और जीजा पर चाकू से हमला करने का आरोप है, जिससे युवक की मौत हो गई।

हैदराबाद के चिलकलगुडा इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दिनदहाड़े इंजीनियरिंग के एक छात्र की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी गई. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मृतक की पहचान बोम्माना यवन (bommaana yavan) के रूप में हुई है, जो मल्लारेड्डी कॉलेज में बीटेक का छात्र था. जानकारी के अनुसार यवन चिलकलगुडा इलाके में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच देख रहा था. इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और अचानक उस पर हमला कर दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक हमलावरों ने चाकू से युवक पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा।

अन्य पढ़े: Pune Crime News : मुंह में मोजा ठूंसा, पीठ-छाती पर गहरे जख्म…

स्थानीय लोग इलाज के लिए उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही चिलकलगुडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रेम प्रसंग में हत्या का शव

शुरूआती जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है. पुलिस के मुताबिक युवक का किसी युवती से संबंध था, जिसे लेकर विवाद चल रहा था. मृतक के परिजनों ने इस मामले में युवती के भाई परमेश और उसके जीजा साई पर हत्या का आरोप लगाया गया है. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

हैदराबाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमे गठित की गई हैं. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।