टनल में फंसी ट्रेन, यात्रियों को पैदल चलकर बाहर जाना पड़ा
Chennai metro tunnel incident : चेन्नई में मंगलवार सुबह यात्रियों को एक अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा। चेन्नई मेट्रो की ब्लू लाइन पर एक ट्रेन सबवे में फंस गई, जिससे यात्रियों को टनल के अंदर से पैदल चलकर नजदीकी स्टेशन तक जाना पड़ा।
विम्को नगर डिपो से चेन्नई एयरपोर्ट तक चलने वाली ब्लू लाइन पर सुबह तकनीकी खामी आ गई। सेंट्रल मेट्रो और हाई कोर्ट स्टेशन के बीच ट्रेन अचानक रुक गई। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में बिजली नहीं थी, जिससे अंदर अंधेरा फैल गया।
मौके से आए वीडियो में यात्री हैंड्रिल पकड़कर हालात समझने की कोशिश करते नजर आए। लगभग 10 मिनट तक फंसे रहने के बाद घोषणा की गई कि (Chennai metro tunnel incident) यात्रियों को करीब 500 मीटर दूर हाई कोर्ट मेट्रो स्टेशन तक पैदल जाना होगा।
Read also : स्थानीय निकाय चुनाव स्थगित किए जाएं – आर. कृष्णैया
इसके बाद यात्री कतार में लगकर टनल के अंदर से चलते हुए स्टेशन तक पहुंचे। संभवतः बिजली कटौती या तकनीकी समस्या के कारण यह घटना हुई।
चेन्नई मेट्रो रेल ने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि ब्लू लाइन और ग्रीन लाइन पर सेवाएं फिर से सामान्य हो गई हैं।
कंपनी ने बयान में कहा, “हमें हुई असुविधा के लिए खेद है।”
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :