Latest News : सेंसेक्स में जोरदार तेजी, 750 अंक की छलांग

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

सेंसेक्स 85,200 के स्तर पर पहुंचा

  • बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स आज 750 अंक की मजबूती के साथ 85,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • यह अब तक के उच्चतम स्तर के बेहद करीब है, जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

निफ्टी 26,090 पर, ऑल-टाइम हाई से कुछ कदम दूर

  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी इंडेक्स 220 अंक की तेजी के साथ 26,090 पर पहुंच गया।
  • यह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर के बेहद नजदीक है, जिससे निवेशकों में जबरदस्त जोश देखने को मिला।

सेंसेक्स (sensex) आज 23 अक्टूबर को 750 अंक चढ़कर 85,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 220 अंक की तेजी है, ये 26,090 के स्तर पर है

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स अपने ऑलटाइम हाई के करीब पहुंच गए हैं। सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,478 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था।

आज के कारोबार में आईटी और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.80% और FMCG इंडेक्स 0.50% ऊपर है।

अन्य पढ़ें:  क्या सिल्वर में 1980 जैसा क्रैश आ सकता है?

अमेरिका-भारत में जल्द ट्रेड डील की उम्मीद से चढ़ा बाजार

शेयर बाजार में ये तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान के बाद आई है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों देश ट्रेड डील पर काम कर रहे हैं।

मिंट की एक रिपोर्ट में भी सोर्सेज का हवाला देकर कहा गया था कि ट्रेड डील पर बातचीत एडवांस्ड स्टेज में हैं। टैरिफ 50% से घटकर 15% तक हो सकता है।

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.39% चढ़कर 3,898 पर और जापान का निक्केई 1.30% गिरकर 48,664 के स्तर पर है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.081% नीचे 25,760 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.66% गिरकर 3,888 पर कारोबार कर रहा है।
  • 22 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.71% गिरकर 46,590 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 0.93%% और S&P 500 0.53% गिरा था।

सेंसेक्स में 30 स्टॉक क्यों हैं?

इसे सुनेंसेंसेक्स में 30 स्टॉक क्यों हैं? भारतीय अर्थव्यवस्था का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए सेंसेक्स में 30 शेयर शामिल हैं। इन शेयरों का चयन उनके बाजार पूंजीकरण, तरलता और उद्योग प्रतिनिधित्व के आधार पर किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे प्रमुख क्षेत्रों के प्रदर्शन को प्रतिबिंबित करें।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।