Sensex : सेंसेक्स में बड़ी गिरावट,1000 अंक टूटकर 76,300 पर पहुंचा बाजार

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिली। BSE Sensex सेंसेक्स करीब 1000 अंक गिरकर 76,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि Nifty 50 भी लगभग 300 अंक टूट गया। बाजार में निवेशकों की चिंता बढ़ने से लगभग सभी सेक्टर्स में दबाव देखने को मिला।

शेयर बाजार में आज यानी 11 मई को गिरावट है। (Sensex) सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की गिरावट के साथ 76,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। (Nifty) निफ्टी में भी 300 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,900 पर कारोबार कर दरहा है। आज ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें

  1. ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर।
  2. कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी।
  3. एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।
  1. अन्य पढ़े: Gold Rate Today : हैदराबाद में स्थिर हुए सोने के दाम, जानिए ताजा रेट

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार

इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया)78283174.29%
निक्केई (जापान)62487-250-0.36%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)26313-80-0.30%

विदेशी निवेशकों ने बीते 7 दिनों में 13,908 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

कैटेगरीलेटेस्टबीते 7 दिनबीते 30 दिन
DII6,74816,62936,474
FII/FPI-4,111-13,908-42,235

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले 8 मई को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 516 अंक की गिरावट के साथ 77,328 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट रही, ये 24,176 पर बंद हुआ था।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।