NDA की जीत के बावजूद निवेशकों में सतर्कता
- राजनीतिक स्थिरता के संकेत मिलने के बावजूद बाजार में तेज़ी नहीं दिखी
- निवेशकों ने ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति अपनाई
सेंसेक्स और निफ्टी का दिनभर का प्रदर्शन
- सेंसेक्स हल्की बढ़त के साथ 84 अंक ऊपर 84,562 पर बंद
- निफ्टी ने भी सीमित दायरे में कारोबार किया
- बैंकिंग, आईटी और (FMCG) में चुनिंदा खरीदारी
अगर आप शेयर या म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो आज के बाजार की चाल आपको निराश कर सकती है। बिहार में (NDA) की जीत के बाद मार्केट में तेजी का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन यह तेज गिरावट के बाद फ्लैट बंद हुआ। शुक्रवार 14 नवंबर को सेंसेक्स 84 अंक चढ़कर 84,562 पर, जबकि निफ्टी 31 अंक ऊपर 25,910 पर क्लोज हुआ।
हालांकि ये छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव निवेशकों के लिए मौके भी लाते हैं। यहां केवल, 2 मिनट में आसान भाषा में समझते हैं, बाजार में उतार चढ़ाव क्यों रहा और आपके लिए इसका क्या मतलब है…
सोर्स: BSE/NSE
सेक्टर अपडेट
- तेजी वाले सेक्टर: PSU बैंक (+1.17%), फार्मा (+0.59) बैंकिंग (+0.15%)
- गिरावट वाले सेक्टर: IT (-1.03%), मेटल (-0.89%), ऑटो (-0.52%)
बाजार में तेजी ना रहने के 2 कारण
- ग्लोबल संकेतों से कमजोरी: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ने से वैश्विक बाजारों में नरमी आई, जिसका असर भारतीय बाजार पर पड़ा।
- NDA जीत का अनुमान पहले से था: बाजार ने एनडीए की भारी जीत की उम्मीद पहले ही आंक ली थी, इसलिए नतीजों से कोई सकारात्मक उछाल नहीं दिखा और प्रॉफिट बुकिंग हुई।
बाजार में नुकसान से बचने के 3 तरीके
- डाइवर्सिफाई करें: सारे पैसे एक ही शेयर या सेक्टर में न लगाएं। स्टॉक्स, बॉन्ड्स, म्यूचुअल फंड्स और गोल्ड में बांटें, ताकि एक जगह गिरावट हो तो दूसरी जगह से बैलेंस हो जाए।
- लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टिंग अपनाएं: शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग से बचें, जहां उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है। SIP के जरिए 5-10 साल के लिए इन्वेस्ट करें, क्योंकि बाजार लॉन्ग रन में ऊपर जाता है।
- इमोशंस को कंट्रोल करें: डर या लालच में डिसीजन न लें। गिरावट में बेचना या चढ़ाव में ज्यादा खरीदना गलत होता है। प्लान्ड स्ट्रैटेजी फॉलो करें।
अन्य पढ़ें: सोने और चांदी के दामों में आज बड़ी गिरावट
दुनियाभर के बाजारों की स्थिति
- एशियाई बाजार: जापान निक्केई 1.77% नीचे 50,376 पर, कोरिया का कोस्पी 3.81% नीचे 4,011 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.85% नीचे 26,572 पर बंद हुआ है।
- अमेरिकी बाजार: अमेरिका का डाउ जोन्स 1.65% गिरकर 47,457 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 2.29% और S&P 500 में 1.66% की गिरावट रही थी।
विदेशी vs घरेलू निवेशक
13 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹384 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹3,092 करोड़ के शेयर खरीदे।
इस महीने अब तक- FIIs ने ₹8,684 करोड़ बेचे, DIIs ने ₹32,891 करोड़ खरीदे। इसका मतलब यह है कि बाजार को घरेलू ताकत संभाल रही है।
₹100000 लगाकर कितना कमा सकते हैं ट्रेडिंग में शेयर बाजार?
अगर आप रोज़ केवल 1.05% लाभ का औसत बनाते हैं, तो 250 दिनों में (हर साल स्टॉक मार्केट खुला रहता है), ₹100,000 का निवेश लगभग ₹13.6 लाख में बदला जा सकता है (100,000 1.0105250=1,361,693). 250 दिनों से अधिक के लगभग ₹12.6 लाख का लाभ, प्रत्येक कार्य दिवस में आपने औसतन ₹5000 से अधिक कमाया होगा.
अन्य पढ़ें: