Latest News Sensex : बाजार में गिरावट का माहौल, IT शेयरों में भारी दबाव

Read Time:  1 min
Sensex
Sensex
FONT SIZE
GET APP
  • सेंसेक्स: 100 अंक से ज्यादा टूटा और 81,600 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
  • निफ्टी: करीब 30 अंकों की गिरावट के साथ फिसला।

शेयर बाजार में आज यानी 25 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स (Sensex) 100 अंक से ज्यादा गिरकर 81,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 30 अंक की गिरावट है, ये 25,050 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। आज ऑटो, (IT) और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर्स में बढ़त है

मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.20% ऊपर 45,719 पर और कोरिया का कोस्पी 3,471 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.32% ऊपर 26,603 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.15% चढ़कर 3,859 पर कारोबार कर रहा है।
  • 24 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.37% नीचे 46,121 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.33% और S&P 500 में 0.28% की गिरावट रही।

आज शेयर मार्केट में गिरावट क्यों है?

आज शेयर बाजार (Sensex-Nifty) में गिरावट का बड़ा कारण आईटी शेयरों में तेज बिकवाली है, जिसका मुख्य ट्रिगर अमेरिकी H-1B वीज़ा फीस का बड़ा झटका है. साथ ही, एफआईआई बिकवाली और मिडकैप-समॉलकैप में प्रॉफिट बुकिंग से बाजार दबाव में है

सितंबर में शेयर बाजार क्यों गिरता है?

एक धारणा यह भी है कि व्यक्तिगत निवेशक बच्चों की स्कूली शिक्षा की लागत की भरपाई के लिए सितंबर में शेयरों की बिक्री करते हैं। एक अन्य सिद्धांत यह बताता है कि चूँकि निवेशक सितंबर प्रभाव की उम्मीद करते हैं, इसलिए बाज़ार मनोविज्ञान हावी हो जाता है और भावनाएँ उन उम्मीदों के अनुरूप नकारात्मक हो जाती हैं।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।