Sensex : सेंसेक्स 367 अंकों की गिरावट के साथ बंद

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोरी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 367 अंकों की गिरावट के साथ 85,041 के स्तर पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में बाजार दबाव में नजर आया।

निफ्टी भी फिसला, 26,042 पर क्लोज

एनएसई निफ्टी भी बाजार की कमजोरी से अछूता नहीं रहा। यह करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ 26,042 पर बंद हुआ। कमजोर ग्लोबल संकेतों और सेक्टर-विशेष बिकवाली का असर सूचकांक पर पड़ा।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 26 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 367 नीचे 85,041 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट रही, ये 26,042 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट रही। बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स समेत कुल 8 शेयरों में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। टाइटन का शेयर 2.2% ऊपर बंद हुआ

निफ्टी के 50 शेयरों में 35 नीचे बंद हुए। (NSE के IT) ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग इंडेक्स में गिरावट रही। मेटल, (FMCG) और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मामूली तेजी रही।

मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.70% ऊपर 4,137 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.96% ऊपर 50,893 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स आज बंद है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.19% बढ़कर 3,952 पर कारोबार कर रहा है ।
  • 26 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.60% ऊपर 48,731 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.22% और S&P 500 में 0.32% की तेजी रही थी।

अन्य पढ़े: Toronto shooting news : टोरंटो शूटिंग भारतीय छात्र की मौत पर दूतावास ने जताया गहरा दुख

DIIs ने ₹2,381 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 24 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,721 करोड़ के शेयर बेचे और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,381 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे।
  • दिसंबर में 24 तारीख तक FIIs ने कुल ₹23,830 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹62,284 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

24 दिसंबर को बाजार में तेजी रही थी

शेयर बाजार में 24 दिसंबर को बढ़त रही। सेंसेक्स 116 अंक ऊपर 85,409 पर बंद हुआ। निफ्टी में 35 अंक की तेजी रही, ये 26,142 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों गिरावट और 13 में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 30 शेयर्स में गिरावट रही। आज IT और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट रही। 25 दिसंबर को बाजार क्रिसमस की छुट्टी के चलते बंद था।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।