सेंसेक्स 31 अंक टूटकर 85,107 पर बंद
- लगातार तीसरे दिन बिकवाली हावी रही।
- दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ 85,107 पर बंद हुआ।
निफ्टी 46 अंक लुढ़ककर बंद
- निफ्टी पर भी दबाव दिखा और यह 46 अंक गिर गया।
- प्रमुख सेक्टरों में ऑटो और (FMCG ) में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली।
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 3 दिसंबर को सेंसेक्स 31 अंक गिरकर 85,107 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 46 अंक की गिरावट रही, ये 25,986 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के (SENSEX) 30 शेयरों में से 20 में गिरावट रही। आज के कारोबार में ऑटो, एनर्जी और FMCG के शेयरों में गिरावट रही। IT और बैंकिंग शेयरों में तेजी रही।
अन्य पढ़ें: चांदी ऑल-टाइम हाई पर
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 1.04% ऊपर 4,036 पर, जापान का निक्केई 1.14% चढ़कर 49,864 पर बंद हुआ। वहीं हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.28% की गिरावट रही।
- अमेरिकी बाजार: 2 दिसंबर को डाउ जोन्स 0.39% चढ़कर 47,474 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में भी 0.59% ऊपर 23,414 पर और S&P 500 0.25% ऊपर 6,829 पर बंद हुए।
घरेलू निवेशकों ने 2 दिसंबर को ₹4,646 करोड़ के शेयर खरीदे
- 2 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹3,642.30 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशक (DIIs) ने ₹4,645.94 करोड़ की खरीदारी की।
- नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।
निफ्टी और सेंसेक्स में क्या अंतर है?
शेयर बाजार के सूचकांक हैं। सेंसेक्स, ‘स्टॉक एक्सचेंज सेंसिटिव इंडेक्स’ का संक्षिप्त रूप है, जो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का शेयर बाजार सूचकांक है। दूसरी ओर, निफ्टी, जिसका अर्थ है ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज फिफ्टी’, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक है।
निफ्टी का मालिक कौन है?
FMCG का मालिक कौन है? निफ्टी FMCG इंडेक्स एक इकाई के स्वामित्व में नहीं है. यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया की सहायक कंपनी NSE इंडिसेज लिमिटेड द्वारा बनाया गया एक फाइनेंशियल इंडेक्स है.
अन्य पढ़ें: