తెలుగు | Epaper

UP Double murder : बेटी और उसके बॉयफ्रेंड की निर्मम हत्या

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
UP Double murder : बेटी और उसके बॉयफ्रेंड की निर्मम हत्या

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक भयानक घटना सामने आई। घरवालों ने बेटी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा और गुस्से में आकर ऐसा कदम उठा लिया कि दोनों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के (UP) एटा में 20 वर्षीय युवती और उसके प्रेमी को परिजनों ने घर की छत पर एक साथ देख लिया, जिसके बाद लाठी-डंडों से पीटकर दोनों की हत्या कर दी गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर युवती के परिजनों को हिरासत में लिया है।

एटा से रविवार रात को ‘ऑनर किलिंग’ (Honor killing) का एक दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 20 वर्षीय युवती और उसके प्रेमी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि युवती के परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया था, जिसके बाद आक्रोश में आकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया

मामला गढ़िया सुहागपुर गांव का है

मामला गढ़िया सुहागपुर गांव का है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय दीपक (पुत्र राधेश्याम) और युवती की पहचान 20 वर्षीय शिवानी (पुत्री अशोक) के रूप में हुई है. दोनों एक ही गांव और एक ही समुदाय के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 8:30 बजे दीपक अपनी प्रेमिका शिवानी से मिलने उसके घर गया था।

तभी युवती के परिजनों ने दोनों को घर की छत से आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. परिजनों का गुस्सा इस कदर भड़का कि उन्होंने आव देखा न ताव और दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

अन्य पढ़े: Delhi- भारत का बड़ा फैसला, एफ-35 और एसयू-57 नहीं, ‘सुपर राफेल’ बनेगा अगला फाइटर

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हमला इतना भीषण था कि शिवानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, लहूलुहान हालत में दीपक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. एक ही रात में हुई दो मौतों से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और तनाव का माहौल है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मौका-मुआयना किया. एसएसपी ने बताया कि युवती के परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं।

एसएसपी सिंह ने एटा मेडिकल कॉलेज जाकर मृतकों के शवों की स्थिति का जायजा भी लिया. फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात

स्थानीय एसएचओ रितेश ठाकुर के मुताबिक, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस अपनी ओर से जांच में जुटी है. एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना या संघर्ष को रोका जा सके।

अन्य पढ़े:

अवैध ई-सिगरेट रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध ई-सिगरेट रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

फंक्शन हॉल में सोने के आभूषण चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

फंक्शन हॉल में सोने के आभूषण चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

सेवानिवृत्त जज से 1 करोड़ रुपये की ठगी

सेवानिवृत्त जज से 1 करोड़ रुपये की ठगी

साइबराबाद पुलिस की ‘फुट पेट्रोलिंग’ से बढ़ा भरोसा

साइबराबाद पुलिस की ‘फुट पेट्रोलिंग’ से बढ़ा भरोसा

पिता की हत्या कर बेटे ने खाई बिरयानी, बोला ‘बाय मिस्टेक’

पिता की हत्या कर बेटे ने खाई बिरयानी, बोला ‘बाय मिस्टेक’

पत्नी ने मां को खाना नहीं परोसा, पति ने गला घोंटा

पत्नी ने मां को खाना नहीं परोसा, पति ने गला घोंटा

युवती को कार से खींचकर किया सामूहिक दुष्कर्म

युवती को कार से खींचकर किया सामूहिक दुष्कर्म

पिता की दूसरी शादी की बात से नाराज था अक्षत

पिता की दूसरी शादी की बात से नाराज था अक्षत

एसबीआई एटीएम से 6 लाख की लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

एसबीआई एटीएम से 6 लाख की लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

सीपीआई माओवादी के चार शीर्ष भूमिगत नेताओं ने छोड़ा संगठन

सीपीआई माओवादी के चार शीर्ष भूमिगत नेताओं ने छोड़ा संगठन

नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870