Hyderabad : करोड़ों की ठगी के मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Read Time:  1 min
ठगी
ठगी
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । मिर्ची चौक पुलिस स्टेशन की टीम ने एक बड़े ठगी मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हरीश कुमार सिंगला को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरुग्राम (हरियाणा) का निवासी है और फॉरएवर लिविंग इम्पोर्ट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड में कंट्री सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। डीसीपी चारमीनार (Charminar Zone) जोन किरण खरे ने बताया कि अवैध डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing) स्कीम में पर लोगों को अवैध गतिविधियों में शामिल कर धोखाधड़ी कर रहा था। वह भोले-भाले लोगों को झूठे वादों के जरिए स्कीम में शामिल कर भारी रकम वसूलता था।

आलीशान जीवनशैली दिखाने वाले वीडियो पोस्ट करता था आरोपी

ठगी का आरोपी सोशल मीडिया पर आलीशान जीवनशैली दिखाने वाले वीडियो पोस्ट कर लोगों को आकर्षित करता था और नए सदस्यों की भर्ती के जरिए पैसा कमाने का लालच देता था, बजाय उत्पादों की वास्तविक बिक्री के। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने एजेंटों और मैनेजरों के माध्यम से ऑनलाइन और ऑफलाइन ट्रेनिंग सत्र आयोजित कर 199, 200 और 249 रुपये तक की रजिस्ट्रेशन फीस वसूलता था। साथ ही ‘स्लो ट्रैक’, ‘मीडियम ट्रैक’ और ‘फास्ट ट्रैक’ जैसे पैकेजों के नाम पर लोगों को ठगता था। विशेष रूप से 18 से 24 वर्ष के युवाओं और गृहिणियों को “वर्क फ्रॉम होम” और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर निशाना बनाया गया।

विभिन्न पुलिस स्टेशनों में तीन एफआईआर दर्ज

इस मामले में रेन बाजार, मिर्चीचौक और मदन्नापेट पुलिस स्टेशनों में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहले ही मोहम्मद अकरम, मोहम्मद नौमान रजा और मोहम्मद असलम नामक तीन स्थानीय एजेंटों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 आईफोन, 1 वनप्लस मोबाइल, 1 आईपैड, 1 मैकबुक (मॉडल A3240), फॉरएवर लिविंग उत्पाद, एक लाल रंग की मर्सिडीज बेंज कार , नोटबुक्स, ऑनलाइन ट्रेनिंग वीडियो और विभिन्न वेबसाइटों के लिंक सहित कई अहम साक्ष्य जब्त किए हैं। साथ ही आरोपियों के खातों में लगभग 3 करोड़ रुपये फ्रीज किए गए हैं। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

सीपी के मार्गदर्शन की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई हैदराबाद पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार, अतिरिक्त आयुक्त तफसीर इकबाल, डीसीपी चारमीनार जोन किरण खरे प्रभाकर और अतिरिक्त डीसीपी एम.ए. मजीद के मार्गदर्शन में की गई। एसीपी मिर्चीचौक डिवीजन जी. श्याम सुंदर के नेतृत्व में एसएचओ एम. कोंडल राव सहित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जल्दी अमीर बनने के लालच में मल्टी-लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) या इसी प्रकार की स्कीमों के झांसे में न आएं। ऐसी योजनाएं अक्सर मनी सर्कुलेशन रैकेट होती हैं, जिससे आर्थिक नुकसान होता है। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।