Numerology : मूलांक 6 वाली लड़कियों की खासियत

Read Time:  1 min
moolaank 6
moolaank 6
FONT SIZE
GET APP

आलिया भट्ट और उनकी बेटी राहा कपूर का भी है यही शुभ अंक

अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार जिस व्यक्ति का मूलांक 6 (moolaank 6) होता है, वह सौंदर्य, रचनात्मकता और भाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह अंक शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है जो प्रेम, कला और ऐश्वर्य का कारक है

मूलांक 6 moolaank 6 की लड़कियां माता-पिता के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। जिन लड़कियों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 होती है उनका बर्थ मूलांक 6 moolaank 6 माना जाता है। आलिया भट्ट और उनकी बेटी राहा कपूर का भी बर्थ मूलांक 6 ही है। ज्योतिष अनुसार इस मूलांक की लड़कियों पर धन-समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र की विशेष कृपा रहती है। यही कारण है कि इन्हें आजीवन धन-धान्य की कमी नहीं होती। चलिए जानते हैं मूलांक 6 की लड़कियों के बारे में कुछ खास बातें।

मूलांक 6 की लड़कियों की 10 अच्छी बातें

moolaank 6
  1. इस मूलांक की लड़कियां अपने लिए तो भाग्यशाली होती ही हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों की भी किस्मत चमका देती हैं।
  2. मूलांक 6 की लड़कियों के व्यक्तित्व में एक मैग्नेटिक चार्म होता है, जिससे लोग सहज ही इनकी तरफ खिंचे चले आते हैं। ये खूब नाम कमाती हैं।
  3. साज-सज्जा, फैशन और प्रेजेंटेशन पर इनका अच्छा ध्यान रहता है। दूसरे इनके फैशन स्टाइल को खूब फॉलो भी करते हैं।
  4. गायन, एक्टिंग, नृत्य, पेंटिंग, इंटीरियर डिजाइन, मेकअप इत्यादि क्षेत्रों में इनकी गहरी रुचि होती है।
  5. ये अपने साथी के प्रति पूरी तरह से समर्पित होती है और हर परिस्थिति में उनका साथ देती हैं।
  6. ये रिश्तों में सामंजस्य और संतुलन बनाए रखने की कोशिश करती हैं। 
  7. ये झगड़ों को सुलझाने में माहिर होती हैं।
  8. इस मूलांक की लड़कियां दिल से भावुक होती हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर ठोस निर्णय भी ले सकती हैं।
  9. इस मूलांक से जुड़ी लड़कियों को जीवन में अच्छे अवसर मिलने की संभावना अधिक रहती है और ये हर अवसर का सही फायदा उठाने में सफल रहती हैं।
  10. अपने मिनलसार स्वभाव के कारण ये जल्दी दोस्त बना लेती हैं।

सबसे अच्छे जीवनसाथी कौन हैं मूलांक 6 के लिए?

आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 6 (Mulank 6 love nature) की। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ होता है, उसका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के स्वामी शुक्र ग्रह माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव धन, वैभव, सौंदर्य, प्रेम और कला के कारक हैं।

2025 में मूलांक 6 के वैवाहिक जीवन के लिए क्या भविष्यवाणी है?

साल 2025 प्यार और रिश्तों के लिए शुभ है। शादी की उम्र वालों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। अगर आप शादी करने की सोच रहे हैं तो इस साल आपकी शादी हो सकती है। शादीशुदा लोगों का जीवन भी सामान्य रूप से सुखमय रहेगा।

अन्य पढ़ें: Krishna Janmashtami : भगवान कृष्ण की पवित्र जन्म कथा

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।