Explosive: आईईडी को नष्ट किया सुरक्षा बलों नें

Read Time:  1 min
Explosive: आईईडी को नष्ट किया सुरक्षा बलों नें
FONT SIZE
GET APP

सीआऱपीएफ बलों ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेरपाल-पालनार मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए एकआईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) का पता लगाया और उसे नष्ट कर दिया। लगभग 45 किलोग्राम वजनी आईईडी को सीआरपीएफ की 222 बटालियन ने देखा, जो पालनार कैंप से एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर निकली थी।

आईईडी को कमांड स्विच सिस्टम का उपयोग करके स्थापित किया गया था,

बीजापुर पुलिस ने बताया कि लौटते समय सुरक्षाकर्मियों ने चेरपाल से दो किलोमीटर की दूरी पर आईईडी को देखा और बटालियन की बम निरोधक टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। आईईडी को कमांड स्विच सिस्टम का उपयोग करके स्थापित किया गया था, जिसका स्विच लगभग 150 मीटर की दूरी पर स्थित था। सुरक्षा बलों की सतर्कता के कारण कर्मियों के लिए एक बड़ा खतरा टल गया। नारायणपुर जिले में एक अन्य घटना में कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर कुतुल-बेदमाकोटी मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से बस्तर फाइटर्स का एक जवान घायल हो गया। जवान को इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल ले जाया गया।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।